img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

प्लाईवुड के कचरे से होम डेकोरेशन तक, ऐसे सजाएं अपना घर

टीम Her Circle |  सितंबर 12, 2025

घर में अगर प्लाईवुड से कोई काम हो रहा है, तो आप देखेंगे कि काफी प्लाईवुड घर के छोटे- मोटे कामों के बाद बच जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप प्लाईवुड से आसानी से डेकोर से जुड़ी कई सारी चीजें बना सकती हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी और मेहनत से डेकोर के कई सारे सुंदर आइटम्स बना सकती हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने के 5 तरीके।

 वुडन वॉल आर्ट

आप प्लाईवुड के बचे हुए टुकड़े से वुडन आर्ट बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्लाईवुड के छोटे-छोटे टुकड़ों को अलग-अलग शेप में काटें। आप अपनी पसंद से ट्रायंगल, गोल या फिर कोई भी आकार काट सकती हैं। इन्हें कलरफुल पेंट करें या फिर वुडस्टे से फिनिशिंग दें। आप इन टुकड़ों को एक बड़े प्लाई बोर्ड या सीधे दीवार पर पैटर्न के अनुसार चिपका सकती हैं।

आप इसे लिविंग रूम या फिर बेडरूम की दीवार पर भी लगा सकती हैं। 

ट्रे सेट 

आप प्लाईवुड से ट्रे सेट भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए प्लाईवुड से 4 से 6 इंच राउंड या अपनी पसंद के टुकड़े काटें। सैंडिंग कर के स्मूथ बनाएं और फिर वाटरप्रूफ वुड पॉलिश या रेजिन कोटिंग करें। आप चाहें तो पेंटिंग या वुड बर्निंग से भी इसकी डिजाइन बना सकती हैं। यह मेहमानों के लिए खास सर्विस एक्सपीरियंस लेकर आएगा। आप गिफ्ट आइडिया के तौर पर बी यह बनाकर तोहफे में दे सकती हैं।

हैंगिंग होल्डर

इसे बनाने के लिए एक प्लेन प्लाईवुड पीस को रेक्टेंगल शेप में काटें। पेंट करें या फिर उस पर कोई मैसेज या नाम लिखें। कुछ हुक या क्लिप लगाकर चाबी, मास्क या फिर लेटर रखने के लिए इसे तैयार करें। इसके बाद आप पीछे की तरफ हैंगर लगाकर दीवार पर इसे टांग सकती हैं। आप घर के एंट्री गेट पर लगाएं। 

छोटा मिनी शेल्फ 

प्लाईवुड को नाम के मिनी शेल्फ के नाप के अनुसार काटें। एक छोटा स्क्वायर या रेक्टेंगल बॉक्स बनाएं। आपको इसे गोद या फिर कील से जोड़ना है। आप चाहें तो हैंगिंग शेफ भी बना सकती हैं। इसके बाद वाटर रेसिस्टेंट पॉलिश या कलर कर लें। आप इस पर इंडोर प्लांट्स रख सकती हैं। दीवार पर लगाने से यह एक सुंदर ग्रीन कॉर्नर बन सकता है। 

वेलकम बोर्ड

वेलकम बोर्ड बनाने के लिए आपको प्लाईवुड का एक बड़ा और लंबा पीस लेना है। इसके बाद उस पर पेंट से होम स्वीट होम, हमारा प्यारा घर या फिर फैमिली का नाम लिखें। आप चाहें तो वुडन कट- आउट्स, फूल या फिर एलईडी लाइट्स से इसे डेकोरेट कर सकती हैं। आप इसे घर के बाहर एंट्रेंस पर लगाएं। आप गिफ्ट के तौर पर भी इसे दे सकती हैं। हालांकि आपको प्लाईवुड से डेकोर का आइटम बनाने से पहले उसकी मजबूती देखनी चाहिए। वुडन डेकोर तैयार करते समय सैंडिंग ज़रूर करें ताकि फिनिशिंग अच्छी आए और स्प्लिंटर न लगे। अगर आप बच्चों के साथ यह क्राफ्ट कर रहे हैं, तो सुरक्षित टूल्स का ही इस्तेमाल करें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle