img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

आम की गुठली को फेंके नहीं, करें घर की खूबसूरत सजावट

टीम Her Circle |  जून 27, 2025

गर्मी में आम यानी कि फलों के राजा का आगमन होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसका इस्तेमाल अपने घर की डेकोरेशन के लिए भी कर सकती हैं। जी हां, आप आम की बेकार गुठली से खुद के घर को खूबसूरत बना सकती हैं। देखा जाए, तो आम की गुठली आमतौर पर फेंक दी जाती है, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और मेहनत से आप उससे अपने घर की सजावट शानदार कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

मैंगो की गुठली से पौधे लगाना

आप मैंगो की गुठली से पौधा भी लगा सकती हैं। इसके लिए गुठली को सुखाकर उसके ऊपरी हिस्से को हल्के से चाकू से खोलें। इसके बाद अंदर का बीज निकालें और गीले कपड़े में लपेटकर 5 से 7 दिन के लिए रखें। जैसे ही गुठली में से अंकुर फुटता है, वैसे ही उसे मिट्टी के गमले में लगाएं। आप इस गमले को पेंट कर इसे सजा भी सकती हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत दिखाई देता है। आप इसके अलावा टेरेस गार्डन के लिए भी मैंगो ट्री बना सकती हैं। आप गुठली को गमले में लगाकर पौधा लगा सकती हैं। बड़ा होने के बाद आप इसे अपने घर के बाहर वाली जगह पर लगा सकती हैं।

दीवार सजावट 

आप अपने घर की दीवार या फिर अपने घर के दरवाजे की दीवार पर भी सूखी गुठलियों को पेंट करें और उन्हें धागे में पिरोकर हैंगिंग भी कर सकती हैं। आप इन गुठली पर मिरर या फिर किसी अन्य डिजाइन से सजा सकती हैं। आप इसके अलावा गुठली को ट्राइबल आर्ट की तरह भी पेंट कर सकती हैं। आप इस पर मधुबनी थीम की भी डिजाइन बना सकती हैं। यह काफी आकर्षित लगता है।

विंड चाइम

आप अपने घर की खिड़की या फिर बालकनी पर विंड चाइम लगा सकती हैं। गुठली से आप विंड चाइम बना सकती हैं। सूखी गुठलियों में छेद करके उन्हें रंग-बिरंगे धागों में पिरोकर विंड चाइम बनाएं। उनके साथ कुछ शेल्स या छोटे मेटल पीस भी लगाएं। आप अपने गिफ्ट बॉक्स या फिर फ्रेम डेकोर करने के लिए भी गुठली से डेकोरेशन कर सकती हैं। आप सूखी और चिकनी गुठलियों को बटन या बीड्स की तरह सजावट में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

बच्चों की एक्टिविटी में इस्तेमाल

आप आम की गुठली को बच्चों की एक्टिविटी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। गुठली को टर्टल, मछली या पक्षी जैसी आकृति में पेंट करें। बच्चों की स्कूल प्रोजेक्ट्स या कमरे की सजावट में परफेक्ट तरीके से आप आम की गुठली का प्रयोग कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि गुठली को पेंट करके उस पर नाम लिखें और पौधों या दरवाजों पर टांगें।

आम की गुठली से टेबल की सजावट

आप आम की गुठली से भी टेबल की सजावट कर सकती हैं।  आप इसे सेंटरपीस, नेपकिन होल्डर, नेम टैग, या मिनी शोपीस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि एक कांच के बाउल या लकड़ी की ट्रे में सजाकर टेबल के बीच में रखें। आप इस रंग वाली रस्सी से लपेटकर किसी लैंप के पास भी रख सकती हैं। गुठली के बीच में थोड़ा गहरा हिस्सा बना कर उसमें टी-लाइट कैंडल रखें। आप सजावट के लिए नीचे जूट या रंगीन साटन रिबन लगा सकते हैं।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle