भाई बहन के रिश्ते वाला प्यारा त्यौहार राखी बिल्कुल नजदीक है। यूं तो इन दिनों ऑनलाइन के दौर में आजकल फौरन राखियां पहुंच जाती हैं। लेकिन अपने हाथों से बनाई गई राखी की बात ही कुछ और होती है। आइए जानें बनाने के कुछ खास तरीके।
कैसे-कैसे आइडियाज

DIY राखी आइडियाज की अगर बातचीत की जाए, तो रंग-बिरंगे कागज, बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। खासतौर से सस्टेनेबल राखियां और सुंदर दिखती हैं, जैसे मोतियों, मिट्टी और यहां तक कि रीसाइकल की गई चीजों से भी राखियां बनाना आसान होता है। रीसाइकिल की चीजों से भी राखियां बनाई जा सकती है।
घर पर राखियां क्यों बनानी चाहिए
एक तो इन्हें बनाना आसान होता है और साथ ही आप अपने भाई को जब यह राखी बांधेंगी, तो वे बेहद खुश होंगे, क्योंकि इसमें उनको आपका प्यार भी नजर आयेगा और साथ में ढेर सारी खुशियां भी और आपकी मेहनत भी, साथ ही यह सस्टेनेबल चीजों के इस्तेमाल से बनेंगी, तो प्रकृति को भी इससे नुकसान नहीं होगा। ऐसे भी रक्षाबंधन एक प्राकृतिक त्यौहार ही है, जिसमें सबकुछ प्रकृति को ही समर्पित रहता है। फिर चाहे वो रोली-चावल हो, टिका हो, मिठाइयां हों या राखियां हों।
मोतियों की राखी

सबसे अगर प्यारी राखी की बात करें, तो मोतियों वाली राखी बेहद खूबसूरत नजर आती है। यह अमूमन घर में तो उपलब्ध हो ही जाती है। आपको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत भी नहीं होगी। आपको घर में ही सारी चीजें मिल जाएंगी, आपको या सारे मोती लेने हैं और फिर उनको धागों में सजा देना है, एक गोटा लेकर उसमें भी सुंदर से राखी लगा देना है। यह सुंदर दिखेंगे। मोतियों की राखियों की यह भी खासियत होती है कि बाद में इसे किसी और चीज में भी बदला जा सकता है, जैसे किसी ईयररिंग में। इसलिए आपको यह राखी बनाना ट्राई करना ही चाहिए।
बटन वाली राखी
अगर आपके घर में ढेर सारे बटन पड़े हैं, तो कुछ धागे लेकर भी आप उसमें कलरफुल राखियां डाल कर भेज सकती हैं। बटन को अगर डेकोरेटिव तरीके से सजाया जाएगा और कलाइयों के लिए अगर इसे राखी का रूप दिया जायेगा, तो यह बेहद सुंदर दिखेगा। इसलिए इसे लगाने के बारे में सोचना ही चाहिए और बनाने की भी कोशिश करनी चाहिए। आपको विभिन्न प्रकार के बटनों का प्रयोग जरूर करना चाहिए, साथ ही इन्हें आपको जब मन करे, कार्डबोर्ड पर अच्छे से चिपका लेना चाहिए और एक मजेदार और रंगीन राखी के लिए धागा बांध लेना चाहिए। आपकी राखी तैयार है। और जब भाई की कलाई में यह राखी बंधेगी तो कमाल की लगेगी।
नेचुरल राखियां

अगर आप चाहती हैं कि अपने बच्चे को प्रकृति के एकदम करीब रखना सही होता है। इसके लिए वे सारी चीजें जो आपको चाहिए, वे बहुत नेचुरल तरीके से आपको उपलब्ध हो जाएंगी। इसलिए नेचुरल तरीके से राखी बनाने के लिए आपको करना यह चाहिए कि क्ले या कीचड़ लेना है और उसमें प्लास्टर ऑफ पेरिस मिला कर छोटी-छोटी राखियां बना लेनी है। करना बस यह है कि मिट्टी को विभिन्न आकृतियों पैटर्न से सजाएं धागा लगाने से पहले उसे सूखने दें। इनके अलावा, अनोखी और पर्यावरण-अनुकूल राखियां बनाने के लिए पत्तियों, फूलों और अन्य प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करें।
फोटो राखियां
आप चाहें तो कस्टमाइज राखी भी फोटो वाली बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको फोटो लेना है और उसे सजाना है और सुंदर बनाना है। अपने भाई-बहनों की एक तस्वीर बनाएं और उसे सिक्के के आकार में काटें। अब एक तस्वीर को सिक्के पर चिपकाएं। फिर अब एक क्राफ्ट पेपर लें और उसे एक छोटे चौकोर आकार में काट लें। फिर सिक्के को चौकोर के बीच में चिपकाएं। फिर चौकोर कागज को मोतियों की चेन, ग्लिटर या कुंदन स्टिक-ऑन से सजाएं। फिर नायलॉन का धागा लें और इस चौकोर को बीच में चिपकाएं। आपकी राखी तैयार है।
पज्जल वाली राखियां

पज्जल वाली राखियां भी बच्चों को खूब पसंद आती हैं। सबसे पहले आपको कार्डबोर्ड को पज्जल जैसे काट लेने हैं और फिर उन्हें अपनी पसंद की चीजों से सजा लेना है। इसमें आप कुछ सवालों या पहेलियों के सवाल-जवाब भी जोड़ सकती हैं।
पेपर राखियां
अपने प्यारे से भाई पर प्यार जताने के लिए आप कागज की राखी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और आप इसमें बहुत प्यारा-सा मेसेज लिख कर भी राखियां बना सकती हैं और इन्हें सजा सकती हैं। इसके लिए आपको रंगीन कागज, रिबन, गोंद, कैंची और एक सिक्का चाहिए होगा। अब अगर इसको बनाने की बात की जाए, तो रंगीन कागज़ के अलग-अलग आकार के 4 वर्ग काटें। फिर 2 बड़े, 2 छोटे। इनके अलावा, आप अपनी पसंद का आकार भी चुन सकती हैं। फिर छोटे गोले काटें, क्योंकि यही आपकी राखी का आधार होगा। अब बड़े वर्गों पर थोड़ा गोंद लगाएं और उस पर छोटे वर्ग चिपकाएं। फिर जिन वर्गों को आपने चिपकाया है, उन्हें उल्टा करके चित्र में दिखाए अनुसार जिगजैग पैटर्न में मोड़ना शुरू करें। दूसरे वर्ग के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। अब इन दोनों जिगजैग वर्गों को एक साथ चिपकाएं। फिर बाकी किनारों को एक साथ लाकर पंखा बनाएं। अब अपने भाई की कलाई के नाप से काटा हुआ रिबन लें। रिबन के बीच में गोले को चिपकाएं। अब उस पर DIY पंखा रखें और उसे सूखने दें। आपकी राखी तैयार है।
कुछ राखियां ऐसी भी
नाजुक राखी के लिए और खूबसूरत स्टाइल की राखी बनाने के लिए या पैटर्न के लिए आपको क्विलिंग पेपर का इस्तेमाल करना है, इनके अलावा, ऊनी राखी भी आप अपने भाई के लिए शौक से बना सकती हैं। इनके अलावा, कुछ फैब्रिक राखियों को बनाने के लिए कपड़े को कुछ आकृतियों में काट लेना है और फिर इन्हें कढ़ाई या मोतियों से सजा लेना है और साथ में एक धागा भी बांध लेना है, यह सुंदर नजर आएंगे। अब अगर टेराकोटा राखी की बात करें, तो यह भी घर पर आसानी से टेराकोटा से बनाई जा सकती है, बस आपको ख्याल यह रखना है कि इन्हें बनाना जल्दी शुरू कर दें, ताकि राखी के दिन ये आसानी से बन जाएं और आप अपने भाई को इसे अच्छे से बांध सकें।