img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

DIY : बच्चों के लिए सजाएं कागज की कश्ती पेपरक्राफ्ट से

टीम Her Circle |  जून 18, 2025

पेपरक्राफ्ट DIY का बेहद दिलचस्प तरीका है, जिससे आप घर पर आजमा सकती हैं और चीजों को रीसायकल करके इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानें विस्तार से। 

क्या होता हो पेपरक्राफ्ट 

पेपरक्राफ्ट एक शानदार चीज है, जिसे आप अपने बच्चे को सीखा कर भी उन्हें बहुत अच्छे से सस्टेनेबिलिटी का मकसद सीखा सकती हैं। दरअसल, पेपर क्राफ्ट का मतलब होता है, कागज का उपयोग करके विभिन्न प्रकार की रचनात्मक वस्तुएं बनाना और फिर उनका सही से इस्तेमाल करना, इसमें आप कागज को मोड़ना, काटना, चिपकाना, पेंट करना और अन्य तकनीकों का उपयोग कर सकती हैं और इसमें 2D या 3D आकार बनाना भी सबसे अधिक शामिल होता है।  दरअसल, पेपर क्राफ्ट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कागज का उपयोग करके की जाने वाली कई अलग-अलग प्रकार की कला और शिल्प का इस्तेमाल करके बनाई जाती है, इनमें कई प्रक्रियाएं शामिल हैं, जैसे कागज को बिना काटे, बिना चिपकाए, केवल मोड़कर आकृतियां बनाना, पेपर कटिंग की प्रक्रिया, जिनमें कागज को विभिन्न आकृतियों में काटना, जैसे कि पेपर लैंटर्न, पेपर कट-आउट्स करना शामिल है या फिर कागज की पतली पट्टियों को रोल करके, आकार देकर, और चिपकाकर डिजाइन बनाना और पेपर मास्किंग करना, साथ ही साथ कागज को काटकर और चिपकाकर मास्क बना लेना है, साथ ही साथ कागज को गीला करके भी उसे किसी सांचे में डालकर आकार देना भी शामिल है। साथ ही साथ कागज से ग्रीटिंग कार्ड, निमंत्रण कार्ड आदि बनाना भी एक महत्वपूर्ण काम है। गौरतलब है कि कागज से बनी अन्य सजावटी वस्तुएं, जैसे कि पेपर फूल, पेपर खिलौने, पेपर आभूषण आदि भी इसका ही हिस्सा हैं और बच्चों के लिए कई तरीकों से इसे शिक्षा में प्रयोग करने के लिहाज से इस्तेमाल किया जाता है।  साथ ही रचनात्मक परियोजनाओं के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  

ओरिगामी एनिमल्स 

बच्चों के लिए इससे अच्छा और कुछ हो ही नहीं सकता है कि ओरिगामी एनिमल्स को पेपरक्राफ्ट के माध्यम से बनाया जाए, इससे तरह-तरह के एनिमल्स बनाये जाएं, तो यह काफी मजेदार काम हो जाता है और बच्चों को अलग-अलग आकृति की चीजें भी देखने को मिलती हैं, तो काफी मजा आता है। आप हंस, जेब्रा, पांडा, भालू और ऐसे कई जानवर बना सकती हैं और बच्चों को सीखा सकती हैं। 

कागज के फूल 

कागज के फूल भी काफी पहले से बच्चों को बनाने के लिए सिखाये जाते रहे हैं और इन्हें बहुत अच्छे तरीके से उन्हें बहुत कुछ सिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है, इसलिए यह बेहद अच्छे रहते हैं और इनका इस्तेमाल और अपने तरीके से बनाया भी जा सकता है। 

चिड़िया और पक्षी 

आपके स्कूल में अगर कोई टास्क मिले कि कैसे पेपरक्राफ्ट को प्रेजेंट किया जाये, तब भी चिड़िया और ढेर सारे पक्षी बना लेना सबसे अच्छा तरीका होता है, चिड़िया और पक्षी बहुत अच्छे दिखते हैं और इन्हें सुंदर तरीके से सजाया जाता है। आप इन्हें बेहद आसानी से कलरफुल पेपर्स से बना सकती हैं और बच्चों के प्रोजेक्ट में उनका इस्तेमाल कर सकती हैं, मान लीजिए कि स्कूल में नहीं भी तो आप इनका इस्तेमाल आराम से कर सकती हैं या घर पर इन्हें सजाने में या अलमारी पर इसे लगाने के लिए भी डेकोरेटिव आयटम्स के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड 

पेपरक्राफ्ट की बात की जाए, तो हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड बनाना एक अच्छा काम है, जिसे आपको अपने बच्चे को करना सिखाना चाहिए, यह एक शानदार प्रक्रिया है, जिसे सीख लेना आपके लिए अच्छा होगा। आप चाहें,  तो कई तरीकों से चीजें और खरीद सकती हैं और इन्हें हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड का रूप दे सकती हैं। 

पेपर के बाउल 

 

पेपर के बाउल बेहद शानदार लगते हैं, जिनका भी इस्तेमाल आप घर में सजाने के लिए कर सकती हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इन बाउल्स का इस्तेमाल रीसायकल की प्रक्रिया बच्चों को सिखाने के लिए ही की गई है। दरअसल, अगर आप कोई ऐसा प्रोजेक्ट करना चाहती हैं, जिसका व्यावहारिक उपयोग हो, तो पेपर माचे बाउल बनाना बेहतर होगा, जी हां, यह बाउल अलग-अलग साइज में बनाए जाते हैं और इनमें आप अपने गहने और हल्की चीजें आराम से रख सकती हैं। इन्हें छोटी-छोटी चीजों को संवार कर रखने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए। इसे बनाना बेहद आसान है और यूट्यूब पर इसके कई ट्यूटोरियल्स भी देखने को मिल जायेंगे।

पेपर बीड्स

दरअसल, पेपर बीड्स एक बेहतरीन क्राफ्ट है और इन्हें बनाना न केवल मजेदार  है और देखने में भी शानदार है, बल्कि इन्हें आभूषण के रूप में भी बनाया जा सकता है जिसे आप पहन सकती हैं। आप कानों में रिंग्स स्टाइल्स में भी या नेकलेस या और भी कई तरीकों से इन्हें पहन सकती हैं, आपको यह बेहद अच्छे लगेंगे। 

पेपर कटआर्ट  

पेपर कटिंग एक तरह का आर्ट का काम है, जिसमें कागज को विस्तृत आकृतियों और डिजाइनों में काटा जाता है, साथ ही इन्हें सरल और जटिल चित्रों में बदला जाता है। इन्हें बनाने के लिए तेज औजारों की जरूरत होती है, इसलिए बच्चों को अगर यह करना है, तो हमेशा बड़ों को उनको साथ रहना जरूरी है। 

पेपर डॉल्स 

पेपर डॉल शानदार रहती हैं, इन्हें बनाने में अधिक दिक्कत नहीं होती है, यह एक तरह से शानदार तरीका है आप इसे बना कर अपने घरों में सजा सकती हैं। यह एक तरह का क्राफ्ट ही है। कागज की गुड़िया बना कर बच्चे काफी एन्जॉय करेंगे, तो आप देखें कि इसे बच्चों के क्राफ्ट में कैसे शामिल कर सकती हैं। 

बुकमार्क 

पेपर क्राफ्ट का एक अच्छा आर्ट यह भी है कि उससे पेपरमार्क या बुकमार्क बनाया जाये और फिर उसका इस्तेमाल किया जाये। अगर आप या आपका कोई परिचित पढ़ने का शौकीन है, तो कागज से कस्टमाइज बुकमार्क बनाना अगला क्राफ्ट प्रोजेक्ट हो सकता है, यह क्राफ्ट बनाने में न केवल बेहद मजेदार है, बल्कियह शानदार स्टाइल है। 

पेपर फोटो फ्रेम्स 

पेपर के फोटोफ्रेम्स बनाना भी आसान होता है और यह काफी अच्छे लगते हैं, सो इन्हें भी फ्रेम्स पर सजाया जा सकता है और खूबसूरत दिखते हैं। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle