जब भी घर के डेकोरेशन की बात होती है, हम कई महंगी चीजों को खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं, जबकि घर की ऐसी कई चीजें जो इस्तेमाल नहीं होती हैं, उनका इस्तेमाल करके सजा सकती हैं। आइए जानें ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं।
बॉटल क्राफ्ट

बोतल एक ऐसी चीज है, जो हमारे घर में हमेशा फेंक दी जाती है, उसके इस्तेमाल के बारे में अधिक सोचा ही नहीं जाता है, फिर ये गंदगी फैलाती है, जबकि अगर बात को जाये क्रिएटिविटी की तो आसानी से इन्हें आर्ट में बदला जा सकता है। दरअसल, ऐसे कई चीजों की बोतलें होती हैं, जैसे वाइन, परफ्यूम, जैम, कॉफी और अचार की बोतलों को बहुत ही अच्छे तरीके से रचनात्मक स्टाइल अपना कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। कई तरह के जार को टेबल लैंप को भी डिजाइन किया जा सकता है। कांच के जार को सजाना सबसे आसान होता है। आपको इसे तैयार करने के लिए अपनी पसंद का पैटर्न इस पर चिपकाना है और फिर बोतल को पेंट करना है या फिर आप चाहें तो इसे कपड़े में भी लपेट सकती हैं। यह घर में लैम्प के रूप में सजाने के लिए भी काफी बेस्ट होती है। फेयरी लाइट्स को बोतलों में भरना और घर सजाना, घर को अलग ही रौनक देती है। इसे सजाने के लिए स्प्रे पेंटिंग, सूखे फूलों पर स्टेंसिलिंग डिजाइन या लेस, साटन रिबन, ग्लिटर, बीड्स, रंगीन धागे और सीक्वंस जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। बोतल से बेहद सुंदर प्लांटर्स भी बनाये जा सकते हैं, जो दिखने में बेहद सुंदर दिखते हैं और आपके घर की शान बढ़ा देते हैं।
साड़ी से बनाएं टेबल मैट्स
साड़ी भी एक ऐसी चीज है, जिसे कई बार पहनने के बाद आप उससे बोर होने लगती हैं, तो ऐसे में साड़ी को टेबल मैट्स बना कर देखिए। आपको इस काम में मजा भी आएगा और क्रिएटिव सैटिस्फैक्शन भी मिलेगा। अगर आप क्रिएटिव इंसान हैं और आपको सिलाई-कढ़ाई का शौक है, तो इससे अच्छा विकल्प और कुछ नहीं होगा कि आप अपना हुनर घर को सजाने में लगा दें, क्योंकि पुरानी साड़ी से टेबल मैट्स बनाना बेहद ही आसान है। दरअसल, गौर करें तो कढ़ाई और ब्रोकेड वाली आकर्षक पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल टेबल मैट और टेबल कवर बनाने के लिए किया जा सकता है। इसको बनाना बेहद आसान भी है, आपको बस एक पुरानी कढ़ाई वाली साड़ी को काट लेना है, फिर उस पर कंट्रास्ट बॉर्डर लगा देना है और फिर उसको अच्छे से टेबल पर फैला देना है गौर करें, तो जरी बॉर्डर वाले चमकीले रंग के टेबल कवर भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। किसी त्यौहार में यह बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।
लैंप कैंडल्स

लैम्प कैंडल्स भी कमाल दिखते हैं, खासतौर से पुराने पड़े बोतल और चौड़े जार में इन्हें बहुत अच्छे से बनाया जा सकता है। इसके लिए घर में रखी ऐसी चीजें, जो बस आपको अब फेंक देने का मन है, उन्हें लैम्प शेड्स में तब्दील किया जा सकता है, साथ ही कैंडल होल्डर बनाया जा सकता है, ऐसे गिलास कांच के जो अब इस्तेमाल होने लायक नहीं हैं, उन्हें सबसे पहले इस तरह से इस्तेमाल करने के बारे में सोचना चाहिए। कांच के बोतल से सबसे सुंदर डिजाइन बनते हैं इसके।
न्यूजपेपर यानी अखबार का इस्तेमाल
पुराने पड़े न्यूजपेपर को काफी अच्छे तरीके से घर को सजाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने पड़े न्यूजपेपर से कई तरह के होल्डर्स बनाये जा सकते हैं। यह रीसायकल के लिए एक बेस्ट विकल्प के लिए अच्छा रहता है। इससे कोस्टर भी बनाये जा सकते हैं। यह स्टाइलिश तो दिखते ही हैं, साथ ही अगर पानी न लगे तो लम्बे समय तक टिके भी रहते हैं। न्यूजपेपर यानी अखबार से ऐसी कई चीजें बना सकते हैं।
बुकमार्क

अगर आप पढ़ने-लिखने की शौकीन हैं, तो आपके लिए एक बेस्ट तरीका है कि आपको बुकमार्क की जरूरत बार-बार होगी और इसलिए आपको इन्हें बनाने की जरूरत है और वह भी खुद से। खासतौर से अपने बच्चे को किताबों की तरफ आकर्षित करने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इसको बनाना काफी आसान होता है। बस आपको पुराने पड़े शादी के कार्ड या कार्डबोर्ड का दोबारा इस्तेमाल कर लेना है। आप घर पर पड़ीं बेकार पुरानी पत्रिकाओं, कागजों, लिफाफों और डिब्बों से भी सुंदर बुकमार्क बना सकती हैं। आप चाहें तो सबसे पहले कार्ड को किसी भी आकार में काटें, फिर इन्हें रंग कर, इस पर रंगीन कागज चिपका दें। फिर इसे सही तरीके से मोड़ें और फिर इस पर रिबन चिपका दें। अब किसी भी पन्ने पर इसको लगा दें।
पुराने जींस का सही इस्तेमाल

बात जब भी पुरानी जींस के इस्तेमाल की आती है, तो कई DIY आइडिया दिमाग में आने लगते हैं, जिनमें जींस से होल्डर्स अच्छी तरह से बनाये जा सकते हैं। होल्डर्स से कई तरह के खूबसूरत पॉकेट्स बनाये जा सकते हैं, कई फ्रेम्स सजाने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। हर घर में पुरानी डेनिम जींस तो होती ही है, इसे हैंगिंग वॉर्डरोब ऑर्गनाइजर में भी अच्छे तरीके से बदला जा सकता है। बाथरूम और किचन के लिए यह बेस्ट होगा। बच्चों के रूप में भी क्रिएटिव टच देने के लिए यह अच्छा आइडिया है।
कप होल्डर

जब भी आपके घर के कप टूट जाते हैं, तो आपके दिमाग में एक ही बात चलती है कि इसका आगे क्या करना है। तो कप फेंकने की बजाय उसको टी कप कैंडल होल्डर में आसानी से बदला जा सकता है। खासतौर से सुगंधित कैंडल होल्डर में। इस तरह के कप बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि चाय के कप और कॉफी मग को रीसायकल करें। फिर इस कैंडल को बनाने के लिए अपनी पसंदीदा खुशबू, जैसे लेमनग्रास, मिंट और ऐसी कुछ ऐसेंस का इस्तेमाल करें, उसमें मोम को सावधानी से पिघला लें और बीच में एक बाती के साथ कप में खुशबू डालें। इन्हें बाथरूम में बेहद खूबसूरती से सजाया जा सकता है।
आइसक्रीम स्टिक्स
आइसक्रीम स्टिक्स से भी काफी अच्छी और शानदार चीजें बनाई जा सकती हैं। बच्चों के लिए यह DIY का बेस्ट तरीका है, इससे अच्छे फ्रेम बन सकते हैं। इसके लिए अधिक मेहनत नहीं होगी, आपको आइसक्रीम स्टिक को एक चौकोर आकार में चिपका लेना है, फिर दोनों तरफ से आयताकार फ्रेम बना लेना है, अब इसको रंग लेना है, फिर पुरानी पड़ी मैगजीन के कागजों से इसको सजा लेना है। फिर दीवार पर लटकाने के लिए रिबन बांध लेना है। बच्चों को रीसायकल सिखाने का यह एक बेस्ट तरीका है।