img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

DIY: रसोई और पूजा घर के बर्तनों को साफ करना का आसान तरीका

टीम Her Circle |  नवंबर 07, 2025

हमारे घर की रसोई में बर्तनों को साफ करने के लिए बाजार से मंगाया हुआ लिक्विड वाश मौजूद होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर ही रसोई के बर्तन और पूजा के बर्तनों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए लिक्विड बना सकती हैं, जो कि असरदार तरीके से आपके बर्तनों पर काम करता है और साथ ही आपके पैसे भी बचाता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

नींबू और बेकिंग सोडा

आप नींबू और बेकिंग सोडा से भी अपने रसोई के बर्तनों में चमक ला सकती हैं। इसके लिए आपको एक नींबू को बीच में से काटना है और फिर उसके ऊपर थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाना है। आपको फिर अपने बर्तन पर इसे रगड़ना है। इसका यह फायदा होता है कि अगर आपके बर्तन पर किसी भी तरह का जिद्दी दाग होता है, तो यह चिकनाई को तुरंत हटा देता है और साथ ही पूजा के पीतल या फिर तांबे के बर्तन में आपको चमक भी दिखाई देगी।

चावल के पानी से भी करें बर्तन की सफाई

जब भी आप चावल बनाती हैं, तो उसका पानी जरूर निकलता है। चावल को उबालने के बाद आपको उसमें से सफेद पानी को निकालना है। इस सफेद पानी के ठंडा होने के बाद आपको इसमें अपने बर्तन को 15 से 20 मिनट के लिए भिगो कर रख देना है और फिर आपको अपने बर्तनों को साफ पानी से धो लेना है। इसका यह नतीजा होता है कि यह बर्तनों पर लगे हुए दाग को प्राकृतिक तरीके से हटाता है और साथ ही पूजा के बर्तनों की चमक को भी बरकरार रखता है। 

नमक और सिरका से बना हुआ बर्तन लिक्विड 

नमक और सिरका भी आसानी से आपको अपने घर की रसोई में मिल जाता है। इसे तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच नमक में 2 चम्मच सिरका मिलाएं और फिर इस मिश्रण को बर्तन में लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसके बाद आपको बर्तन को स्पंज से साफ कर लेना है। इस प्रक्रिया को आप अगर अच्छी तरह से करती हैं, तो यह आपके बर्तन पर असरदार तरीके से काम करता है। इसका यह फायदा होता है कि जिद्दी मैल और ऑक्सीडेशन को हटाता है और साथ ही चांदी के बर्तनों को भी अच्छी तरह से साफ करता है।

राख का पानी

आप बर्तनों को साफ करने के लिए देसी तरीका भी अपना सकती हैं। पुराने जमाने में बर्तनों को साफ करने के लिए राख का और पत्ते का इस्तेमाल किया जाता था। आप भी इस तरीके से अपने बर्तनों को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। इसके लिए लकड़ी के उपले को जला लें और उससे निकलने वाली राख को लें। फिर आपको पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करना है और किसी भी पेड़ के पत्तों पर राख लगाकर इससे आपको बर्तनों पर रगड़ना है। इसका फायदा यह होगा कि पूजा के पीतल या फिर तांबे के बर्तन काफी अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं। यह एक प्राकृतिक और केमिकल फ्री तरीका है, बर्तनों को साफ करने का।

बर्तन धोने के साबुन या लिक्विड में नींबू का रस मिलाना

आप अपने बर्तन धोने के साबुन या फिर लिक्विड में भी नींबू का रस मिला सकती हैं। आपको अपने डिशवॉश लिक्विड में एक या 2 नींबू का रस मिलाना है, इससे फोम ज्यादा बनता है और बर्तन पर जमी हुई चिकनाई आसानी से निकल जाती है। नींबू की खुशबू से बर्तन में ताजगी से भरी हुई महक आती है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle