महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारे पर्याय मौजूद हैं। जिसका फायदा महिलाएं उठा रही हैं और खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत भी कर रही हैं। फिरोजाबाद की महिलाओं ने यह कर दिखाया है और रसोई के जरिए ही खुद को सशक्त बनाने का कार्य भी कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की महिलाओं ने खुद के लिए कमाई का जरिया तलाशने के लिए महिला सहायता समूह से जुड़ी।
इन महिलाओं को उनके हुनर के हिसाब से खाना बनाने और पकाने की ट्रेनिंग दी जाती है। फिरोजाबाद के स्वत रोजगार उपायुक्त के अनुसार ग्रामीण महिलाओं के जीवन को मजबूती देने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। इन महिलाओं को ट्रेनिंग देने के बाद उनके लिए कमाई का रास्ता भी खोला गया है। जिसके जरिए फिरोजाबाद में महिलाओं द्वारा अलग-अलग जगहों पर प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत की जा रही है।
साथ ही ग्रामीण मिशन के तहत 20 महिलाएं अलग-अलग तरह के फूड आइटम बनाने की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। इससे उन्हें काफी लाभ भी मिल रहा है। इस तरह महिलाओं को खुद के बल पर आत्मनिर्भर होकर काम करने का प्रशिक्षण और हौसला भी मिल रहा है। महिलाओं की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद फिरोजाबाद में कई जगहों पर प्रेरणा कैंटीन शुरू किया जाएगा। साथ ही महिलाओं की आर्थिक तौर पर सहायता भी की जाएगी।