img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

फूलों से हरियाणा की महिलाओं ने खुद को दिया आर्थिक बल

टीम Her Circle |  July 14, 2026

फूल न केवल आपके जीवन को महका सकते हैं, बल्कि जिंदगी को आर्थिक तौर पर भी सदाबहार बना सकते हैं। जी हां, हर कोई यह चाहता है कि उनके घर और जीवन में फूलों की सुंदरता कायम रहे और इसी वजह से फूलों का कारोबार सबसे अधिक बढ़त करता है। ताजा फूल घर को महका सकते हैं, लेकिन कुछ समय बाद मुरझा जाते हैं। ऐसे में आर्टिफिशियल फूलों का कारोबार करते हुए महिलाएं लाखों की कमाई कर रही हैं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की महिलाओं इस कार्य को करते हुए खुद को आर्थिक तौर पर प्रबल बनाने का कार्य कर रही हैं। साथ ही कई अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। कुरुक्षेत्र की महिलाओं ने सबसे पहले 5 हजार रूपए से आर्टिफिशयल फूलों को बनाने का काम शुरू किया। लगातार बढ़ती हुई मांग को देखते हुए यह महिलाएं हर महीने 10 से 15 हजार की आमदनी आसानी से कर लेती हैं। हालांकि इन महिलाओं को आर्टिफिशयल फूलों को बनाने की ट्रेनिंग स्वयं सहायता समूह से मिली। जहां पर महिलाओं ने फूलों को बनाने के काम के साथ इससे जुड़े हर तरह के प्रशिक्षण को लिया। खासतौर पर कुरुक्षेत्र के सुरा गांव की महिलाओं ने आर्टिफिशियल फूलों को बनाने का काम शुरू किया और खुद को सक्षम बनाया। अपने हुनर से यह महिलाओं हर साल लाखों की कमाई कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं ने इस कारोबार की शुरुआत सबसे पहले 10 महिलाओं के साथ मिलकर की। इसके बाद उन्होंने साल 2020 से फ्लावर बनाने का काम शुरू किया। 10 महिलाओं से शुरू किया गया यह काम 50 महिलाओं के ग्रुप तक पहुंच गया। इससे महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। घर की सजावट से लेकर किसी पार्टी के लिए खासतौर पर इस तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle