img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

वारणसी की महिलाओं ने काले चावल से खुद को आर्थिक तौर पर बनाया धनवान

टीम Her Circle |  March 02, 2026

वाराणसी की ग्रामीण महिलाएं काले चावल से सेहतमंद उत्पाद बना रही हैं। इस तरह से कई सारी महिलाएं खुद को आर्थिक तौर पर प्रबल कर रही हैं। महिलाओं ने कहीं न कहीं एक सेहतमंद जीवनशैली और पोषण की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया है। महिलाओं को उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान इरी के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र से इन सभी महिलाओं को तकनीकी सहयोग मिल रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से।

इरी और साईं इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेंट के बीच इसे लेकर करार हुआ है। इसी की तरफ से महिलाओं को चावल से उत्पाद बनाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और भी कई तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिलाओं को इसके जरिए ब्लैक राइस और अन्य चावल के उत्पादों से वैल्यू और हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स जैसे न्यूट्री बार, नूडल्स , हेल्दी स्नैक्स, कुकीज, इंस्टेट डाइट मिक्स आदि बनाने का प्रशिक्षण मिलेगा।

इतना ही नहीं महिलाओं को पैकेजिंग, ब्राडिंग और डिजिटल मार्केटिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाएं एक अच्छा उत्पाद बना सकती हैं और बाजार में अपनी पैठ जमा सकती हैं। ज्ञात हो कि इन महिलाओं को बीते 6 महीने से अधिक इसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। जहां पर महिलाओं को ब्राउन राइस और ब्लैक राइस से सेहतमंद फूड प्रोडक्ट्स जैसे कि कुकीज, पोहा, खिचड़ी मिक्स आदि के लिए खासतौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसा पाया गया है कि बीते कई सालों में सेहतमंद फूड की मांग बाजारों में बढ़ी है। ब्लैक राइस सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है, ऐसे में उससे बनने वाले फूड आटम भी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत वर्तमान में 3 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपनी और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दिलचस्प है कि इन सभी महिलाओं को पुराने वस्तुओं का फिर से उपयोग करने के लिए भी ट्रेनिंग दी जा रही है। महिलाएं फुलों से नेचुरल अगरबत्ती, धूप कोन, स्टिक और हवन कप जैसे उत्पाद भी तैयार कर रही हैं। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle