img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

गर्मी में देसी कोल्ड ड्रिंक बनाकर महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती

टीम Her Circle |  March 31, 2026

ग्रामीण महिलाओं ने न सिर्फ अपनी आमदनी का रास्ता तलाश कर लिया है, बल्कि वह अपनी कमाई से जुड़े हुए नए-नए प्रयोग भी कर रही हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, झारखंड के बोकारो की दो महिलाओं ने। बोकारो की गोमिया की प्रमिला और ममता देवी ने सखी मंडल की सहायता आम, जीरा और स्ट्रॅाबेरी के स्वाद से भरपूर कोल्ड ड्रिंक बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सखी मंडल की दीदीयां अपनी कमाई का जरिया अपनाने के लिए खानों के साथ कई तरह के प्रयोग कर रही हैं। प्रमिला देवी और निर्मला देवी का नाम भी इसमें शामिल है। गर्मी के मौसम में खासतौर पर सेल्फ हेल्प ग्रुप गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक का बिजनेस शुरू करते हुए खुद को मजबूत बना रही हैं और बाकी की ग्रामीण महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। यह सभी महिलाएं समूह में मिलकर कई तरह के स्वाद वाले कोल्ड ड्रिंक बना रही हैं।

 गर्मी के मौसम में उनके बनाए हुए इस ड्रिंक की मांग भी बाजारों में तेजी से हो रही है। बीते 4 महीने से महिलाएं इस ड्रिंक को बनाने का कार्य किया जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि स्थानीय बाजार में कोई अन्य देसी ड्रिंक का पर्याय नहीं है, ऐसे में महिलाओं के द्वारा बनाए गए इन सभी ड्रिंक को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। साथ ही इनकी कीमत भी अधिक नहीं है और स्थानीय होने के कारण अधिक मात्रा में मौजूद भी रहती है। 

अपने काम के बारे में बताते हुए प्रमिला कहती हैं कि स्थानीय बाजार में कोल्ड ड्रिंक की मांग लगातार बढ़ रही है। हाल ही में उन्हें 700 पेटी से अधिक के आर्डर मिले हैं। इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए सारी सामग्री का इंतजाम स्थानीय बाजार से किया जाता है। कोल्ड ड्रिंक बनाने से लेकर पैकेजिंग और बाजार में बेचने का काम होने के बाद मुनाफे का हिस्सा महिलाओं के बीच बांट दिया जाता है। जाहिर-सी बात है कि इस तरह से महिलाएं खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के साछ अपने परिवार को भी आर्थिक तौर पर प्रबल बना रही हैं।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle