img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

‘सोलर कोल्ड स्टोरज’ से महिला किसान ने लिखी सफलता की कहानी

टीम Her Circle |  June 04, 2026

महिला किसान किसी न किसी तरह से अपने हुनर का उदाहरण लगातार देती हुई आ रही हैं। खेती से कमाई करने के साथ सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए तकनीकी उपाय भी कर रही हैं। इस मामले में हजारीबाग की महिलाएं लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। हजारीबाग जिले के सुदूरवर्ती डांड पंचायत स्थित गोसी गांव की महिलाओं ने सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज तैयार किया है। 

इस जिले के कटकमसांडी प्रखंड के गोसी गांव की 12 महिलाओं के समूह ने किसानों के लिए सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाया है। इस सखी समूह  की अध्यक्ष ममता कुमारी के अनुसार इस गांव में बिजली कम है। इस वजह से सब्जी का उत्पादन होने के साथ उसके खराब होने की गुंजाइश भी बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए कोल्ड स्टोरेज तैयार किया गया है। 

सोलर कोल्ड स्टोरेज की खूबी यह है कि 15 से 20 दिन तक इस के अंदर सब्जियां ताजा रहती हैं। सब्जियां नुकसान से भी बच जाती हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बनाती है। ध्यान  दें कि कोल्ड स्टोरेज 6 टन क्षमता वाला होता है। इसमें सब्जियों और फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस तरह का स्तर विकसित करने के बाद यहां की महिला किसानों की आमदनी हर महीने 40 हजार रुपए के करीब हो रही है। इन महिलाओं का मानना है कि कोल्ड स्टोरेज में सब्जियां लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं। और नुकसान भी पहले की अपेक्षा कम हो गया है।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle