img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

लखनऊ की उषा विश्वकर्मा ‘रेड ब्रिगेड' के माध्यम से लड़कियों को सीखा रही हैं ‘सेल्फ डिफेंस’

टीम Her Circle |  May 27, 2026

वर्तमान दौर में यह बेहद जरूरी है कि लड़कियां अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाना बेहद जरूरी है, ऐसे में लखनऊ की उषा विश्वकर्मा ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है और सुरक्षा और आत्मरक्षा की कमान अपने हाथों में लेते हुए, उषा ने लखनऊ में 'रेड ब्रिगेड' नाम का एक संगठन बनाया और महिलाओं और लड़कियों को ट्रेनिंग दे रही हैं। आइए जानते हैं विस्तार सेउषा विश्वकर्मा भी उन लड़कियों से हैं, जो मानती हैं कि हर लड़की को अपनी सुरक्षा अपने ही हाथों में लेनी होगी, इसलिए उन्होंने 80,000 से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा की कड़ी ट्रेनिंग दी है, जिससे वे समाज में बिना किसी डर के जी सकें। गौरतलब है कि उषा अपनी किशोरावस्था में खुद एक भयानक माहौल और स्थिति से बमुश्किल निकल पाई थीं और खुद को शिकार होने से बचाया था और उस वक़्त से ही उन्होंने ठान लिया था कि वह डर में जीने के बजाय दूसरी लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इसलिए उन्होंने रेड बिग्रेड की शुरुआत की और लड़कियों को सेफ डिफेंस की शिक्षा देनी शुरू की। इस ग्रुप की खास बात यह है कि इनकी सदस्य एक खास तरह की पोशाक पहनती हैं। वे लाल रंग की कुर्तियां और काले रंग की पैंट, जो अपराधियों के लिए खतरे का और महिलाओं के लिए ताकत का प्रतीक है। वह कई तरह से ट्रेनिंग दे रही हैं और साथ ही आत्मरक्षा से जुड़े वर्कशॉप्स के अलावा, ‘रेड ब्रिगेड’ लखनऊ के संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक जगहों पर सक्रिय रूप से गश्त करती है, ताकि छेड़छाड़ करने वालों और परेशान करने वालों को रोका जा सके। खास बात यह है कि इस जमीनी आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, और इसने भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी इसी तरह के आत्मरक्षा के मॉडल शुरू करने की प्रेरणा दी।

*Image used is only for representational purpose.




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle