झारखंड के रामगढ़ में पहली बार ट्रांसजेंडर द्वारा संचालित एक कैफे शुरू किया गया है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में अपनी तरह की पहली पहल के तहत रामगढ़ जिले में एक कैफे स्थापित किया गया है। जिसे खास तौर से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों द्वारा चलाया जाएगा। हाल ही में इस कैफे का उद्घाटन किया गया। जिला प्रशासन की एक पहल के तहत, इस कैफे का प्रबंधन 10 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के एक समूह द्वारा किया जाएगा।
ऐसा माना जा रहा है कि बहुत लंबे समय से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सामाजिक बहिष्कार और आर्थिक हाशिए पर धकेलने का सामना करना पड़ा है। इस कैफे के जरिए उन्हें समाज में उचित स्थान और न्याय दिलाने की सफल कवायद की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उनकी पहचान और अधिकारों का सम्मान करते हुए उन्हें मुख्यधारा में एक साथ लाना है।
इसके जरिए हर कोई सम्मान , सुरक्षा और अवसरों के साथ रह सकता है। इसके साथ जिला अस्पताल में हर शनिवार दोपहर को को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित ओपीडी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा हाल ही में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर उनके लिए तीन खास शौचालय शुरू किए गए हैं। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हिमांशी प्रधान ने कहा है कि इस पहल से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सम्मानजक जीवन जीने में मदद मिलेगी। हिमांशी ने इस बारे में कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम समुदाय से समग्र विकास और उनके सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने भी सहायता मिलेगी।