img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

स्वरोजगार के जरिए नीमा पांडे बनीं 'बैंक सखी', महिलाओं को दिया हौसला !

टीम Her Circle |  June 18, 2026

खुद के पैरों पर खड़ा होना महिला आजादी के साथ महिला सशक्तिकरण की तरफ भी पहला और जरूरी कदम है। ग्रामीण महिलाएं लगातार खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम नीमा पांडे का भी शामिल है। स्वरोजगार से अपनी जिंदगी बदलकर नीमा पांडे महिला शक्ति की मिसाल बन गई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

सरकारी योजनाओं का इन दिनों महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। नीमा पांडे ने भी इसका लाभ उठाया है। उत्तराखंड निवासी नीमा पांडे ने परिवार को संभालने के साथ खुद के हुनर को भी पहचान दिलाने का फैसला किया। इसमें कोई दोराय नहीं है कि देश के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को बल देने और उनकी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए स्वयं सहायता समूह को संचालित किया गया है। जहां पर महिलाएं खाना बनाने से लेकर कपड़े की सिलाई के साथ तकनीकी से जुड़े हर कार्य की ट्रेनिंग आसानी से मुफ्त में ले सकती हैं।

उत्तराखंड के रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम छत्तरपुर की निवासी नीमा पांडे ने भी इस योजना का लाभ उठाया। सीमित आय नीमा के लिए हमेशा से चुनौती रहा है। परिवार की जरूरत को पूरा करने के साथ नीमा ने खुद को भी शिक्षित करने का फैसला लिया। इसके तहत नीमा पांडे ने स्वयं सहायता समूह की कई सारी ट्रेनिंग का हिस्सा बनीं। साथ ही नियमित रूप से भाग लेना भी शुरू किया। स्वयं सहायता समूह के कई सारे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से नई जानकारियां भी हासिल की। साथ ही कर्ज और स्वरोजगार से मिलने वाले लाभ के बारे में भी संपूर्ण जानकारी हासिल की।

 इसके बाद अपनी दिलचस्पी को आगे बढ़ाते हुए नीमा ने ब्यूटी पार्लर का स्टोर शुरू किया। इसमें स्वयं सहायता समूह ने आर्थिक तौर पर नीमा की मदद की। लेकिन उन्होंने खुद को पैरों पर खड़े करने के साथ अन्य महिलाओं के लिए कार्य करने का फैसला लिया। उन्होंने उत्तराखंड के ग्रामीण बैंक के साथ जुड़कर बैंक सखी के तौर पर काम करना शुरू किया। बैंक सखी के तौर पर नीमा कई सारे गांव में जाकर बैंक से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी। इससे गांव की अन्य महिलाओं को भी खुद को आर्थिक तौर पर प्रबल बनाने का हौसला मिला। 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle