कहा जाता है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। शुभावरी ने इसे साबित करके दिखाया है। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। उनके इस बिजनेस की मांग विदेशों तक है। उल्लेखनीय है कि शुभावरी ने गाय दूध और दही से घी का बिजनेस शुरू किया और कम उम्र में उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बना लिया है। किसान परिवार से शुभवारी का ताल्लुक रहा है।
उन्होंने कम उम्र में ही परिवार को सहायता करने के लिए खेती का काम सीखा और परिवार के साथ खेती का काम भी करने लगीं। हालांकि उन्होंने खुद को अपने परिवार को खेती तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने 20 से 25 देसी गाय पाला और फिर उन्होंने गौ पालन का बिजनेस शुरू किया। लेकिन बिजनेस के साथ अपनी पढ़ाई को उन्होंने बेकार जाने नहीं दिया। 10 साल की उम्र से खेती करने के साथ गौ सेवा की और फिर गाय के दूध और दही से घी बनाने का काम शुरू किया।
घी को बेचने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। और इस तरह से देश और विदेश में उन्होंने गाय के बने हुए घी की सप्लाई शुरू की। शुभावरी ने वक्त के साथ घी के बिजनेस को आगे बढ़ाया और 70 से 80 किलो देसी गाय का घी निकालकर उसे ऑनलाइन बेचना शुरू किया। 1 किलो घी के साथ उनकी 2 हजार की कमाई आराम से हो जाती है। ऑनलाइन के अलावा आस-पास के इलाकों में घी की होम डिलीवरी भी शुभावरी करती हैं, इस तरह से शुभावरी अपने परिवार के लिए आर्थिक प्रबलता लेकर आयी हैं।