महिला क्रिकेटर ने जहां वर्ल्ड चैम्पियन बन कर कमाल दिखाया है, ऐसे में महिला स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जब यह खबर सामने आयी हैं कि बिहार में एक ही गांव की सात लड़कियों को बिहार में एक ही गांव से सात लड़कियों का राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। आइए जानें विस्तार से।यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आने वाला दौर महिलाओं और लड़कियों का ही है हर क्षेत्र में और खासतौर से स्पोर्ट्स यानी खेल के क्षेत्र में, क्योंकि भारत के छोटे-छोटे राज्यों से और गांवों से लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी पैठ जमानी शुरू कर दी है। ऐसे में जब यह खबर सामने आई है कि एक ही गांव से कई लड़कियों को फुटबॉल के क्षेत्र में एक खास जगह मिली है, तो काफी सराहनीय बात लगती है। जी हां, बिहार के गौनाहा प्रखंड के एक छोटे से गांव सीठी की सात बेटियों का राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इन्हें बिहार टीम में शामिल किया गया है और हाल ही में हुए स्कूली गेम फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में नेशनल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में इन्होंने हिस्सा लिया। बता दें कि इन फुटबाल खिलाड़ियों में शीतल कुमारी, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, गीता कुमारी, दामिनी कुमारी, ऋतिक कुमारी और मानवी कुमारी राजकीय उच्च विद्यालय बखरी की छात्राएं हैं और काफी समय से ये सभी मेहनत कर रही हैं और फुटबॉल खेल रही हैं। गौरतलब है कि ये नर्सरी नामक संस्था के साथ काफी समय से अभ्यास करती हैं। यह संस्थान उन्हें खेल के साथ-साथ सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम करती हैं और चुनौतियों को पार कर विजेता बनने के लिए तैयार करती है। अच्छी बात यह है कि ये लड़कियां गांव की अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं और अब इनसे प्रेरित होकर दो दर्जन से अधिक गांवों जैसे शेरवा मस्जिदवा, बरहरवा बेलसंडी, बखरी, विजयपुर, भितिहरवा और गौनाहा इलाके की छात्राएं भी मेहनत कर रही हैं। संस्थान के मास्टर ट्रेनर सुमित पांडेय ने ज़िले की इन महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के प्रतियोगिता के लिए तैयार कियाबता दें कि प्रथम संस्था द्वारा खेल नर्सरी के बच्चों को समय-समय पर बड़े शहरों में उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण दिया जाता है। गर्मी की छुट्टी में उन्हें एएसओस कोलकाता में 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया था, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आया है, जहां शीतल कुमारी, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, गीता कुमारी और दामिनी कुमारी का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अंडर 17 टीम में किया गया है। वहीं रितिक कुमारी और मानवी कुमारी का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अंडर 14 टीम में किया गया है। ये दोनों टीम बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगी।