img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल की छात्राओं ने बनाया रोबोटिक हाथ

टीम Her Circle |  May 16, 2026

पूर्णिया की दो स्कूल की छात्राओं ने अपने ज्ञान से आविष्कार किया है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्रा दिव्या और शिप्रा ने रोबोटिक हाथ का आविष्कार किया और सभी को हैरान कर दिया है। केवल 2 हजार रुपए की लागत से और साथ ही में कोडिंग की सहायता से रोबोटिक वेलकम हैंड तैयार किया है। इस रोबोटिक हाथ की खूबी यह है कि यह सेंसर के जरिए सामने खड़े व्यक्ति को पहचानकर हाथ मिलाकर स्वागत और अभिनंदन करता है। 

उल्लेखनीय है कि दिव्या और शिप्रा के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। दोनों ने इसके लिए काफी मेहनत की है और खुद को इसके काबिल बनाया है। किलकारी बाल भवन में एआई रोबोटिक्स की बारीकियां सीखने के बाद दोनों ने तकनीक का इस्तेमाल कर रोबोटिक हाथ का निर्माण किया है। पूर्णिया के मध्य विद्यालय की दो छात्राओं ने इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए आईयूनो , सर्वो मोटर, पावर बैंक और सेंसर का इस्तेमाल किया है। यह भी ज्ञात हो कि इस हाथ को काम करने के लिए दिव्या ने खुद कोडिंग की है। इस वजह से यह हाथ पूरी तरह से ऑटोमेटिक तरीके से काम करता है। जैसे ही कोई भी व्यक्ति इस हाथ के पास आता है, तो यह हाथ पहचान करते हुए अभिवादन में हाथ हिलाता है और सामने वाले व्यक्ति का स्वागत करता है। हालांकि इस हाथ को बनाने के पीछे एक बड़ी वजह सुरक्षा है।

जी हां, दिव्या ने बताया है कि कई लोग हाथ मिलाने से कतराते हैं, ताकि वह किसी भी तरह की बीमारी और संक्रमण से खुद का बचाव कर सकें। इस वेलकम हाथ को सार्वजनिक जगहों के साथ अस्पताल, स्कूल या फिर घर के दरवाजे पर भी लगाया जा सकता है। यहां तक कि डॉक्टरों के लिए यह तकनीक मददगार हो सकती है। दिलचस्प है कि इस हाथ को बनाने में केवल 2 हजार का खर्च हुआ है, जो कि काफी किफायती है। फिलहाल दिव्या और शिप्रा का यह प्रोजेक्ट केवल एक डेमो है और भविष्य में इसे और भी एडवांस तरीके से पेश किया जाएगा। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle