img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

गोबर की राखियां बनाकर ग्रामीण महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

टीम Her Circle |  August 22, 2026

राखी न केवल भाई-बहन के विश्वास और प्यार का त्योहार है, बल्कि कई ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का भी रास्ता बन चुका है। यही कार्य कर रही हैं, राजस्थान के भरतुर की महिलाएं। जी हां, राजस्थान के भरतपुर की महिलाएं गाय के गोबर के साथ ईको-फ्रेंडली राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता और पर्यावरण की सुरक्षा करने का भी काम कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि उनकी बनाई हुई राखियां पूरी तरह से प्राकृतिक है।

साथ ही एक तरह से यह राखियां सस्टेनेबल होने के साथ प्लास्टिक मुक्त रक्षाबंधन को भी बढ़ावा देती हैं। ग्रामीण महिलाओं के लिए ईको-फ्रेंडली राखी बनाना इसलिए भी आसान होता है कि अपने परिवार की देखभाल करते हुए महिलाएं राखियां घर पर ही रहकर बनाती हैं। घर बैठ कर यह महिलाएं अपनी आर्थिक संपन्नता को मजबूत कर रही हैं। गोबर से तैयार की गई यह खास तरह की राखियों को बनाने का तरीका भी काफी यूनिक है।

इस राखी को तैयार करने के लिए सबसे पहले गाय के गोबर को अच्छी तरह से साफ किया जाता है और फिर उसे राखी का आकार में ढाला दाता है। राखी के आकार में ढालने के बाद इन्हें सुखाने के लिए रखा जाता है। राखियों पर फूलों के साथ कई तरह के आकार बनाए जाते हैं, इससे राखियां काफी आकर्षित दिखाई देती हैं। महिलाओं के हाथों की कला राखी पर साफ तौर पर दिखाई देती है।

इन राखियों को बनाने वाली महिलाओं का कहना है कि गोबर से राखियां को तैयार करने से घर में बैठकर हमारी अच्छी आमदनी हो जाती है। साथ ही बाजार में भी इस तरह की राखियों की डिमांड है। कुल मिलाकर के देखा जाए, तो यह पहली बार नहीं है, जब गोबर का इस्तेमाल करके इस तरह की राखियां बनाई जा रही हैं, बल्कि इससे पहले गोबर से कई तरह के घर के सजावटी सामान को भी बनाया जाता है और इस तरह के काम से ग्रामीण महिलाएं अपने आर्थिक हालात को मजबूत करती रही हैं। 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle