img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

मैनपुरी जिले की नीलम ने खिलौने से शुरू किया बिजनेस, बनीं प्रेरणा

टीम Her Circle |  April 20, 2026

बदलते वक्त के साथ महिलाएं भी अपने पंख फैला रही हैं और किसी न किसी तरह से अपनी कला को जीवित रखने का काम भी कर रही हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया मैनपुरी की नीलम ने। जी हां, नीलम ने अपने घर से ही सॉफ्ट टॉय बनाने का कार्य शुरू किया है। किसी बच्चे के जीवन में खुशियां भरने के साथ इस तरह उन्होंने अपने जीवन में भी आर्थिक तौर पर संपन्नता हासिल कर रही हैं। साथ ही अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बगवंतपुर गांव की निवासी नीलम को बचपन से खिलौनों से खेलने और उन्हें बनाने का शौक था और इसी शौक को अपना सपने बनाने का रास्ता उन्हें एक वक्त के बाद मिला। नीलम ने अपने बिजनेस के शुरुआत को लेकर बताया कि उन्हें बचपन से टेडी बियर बहुत पसंद थे। साल 2022 में अपने गांव में मौजूद स्वयं सहायता समूह से उनका जुड़ाव हुआ। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। स्वयं सहायता में मौजूद महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई और पता चला कि महिलाएं घर से ही किसी न किसी तरह का व्यापार कर रही हैं और खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत कर रही हैं। उन्होंने भी खुद के पैरों पर खड़ा होने का फैसला किया। हालांकि उनके पास परिवार संभालने की जिम्मेदारी के साथ बच्चों की परवरिश भी करनी थी, ऐसे में उन्होंने अपना हौसला नहीं हारा। घर के बाहर आकर उन्होंने खुद के लिए समय निकाला और पंद्रह दिन की ट्रेनिंग का मौका मिला। मैनपुरी में जिजई मोड़ के पास मौजूद एक सेंटर में सॅाफ्ट टॅाय बनाने का प्रशिक्षण लिया।

इस ट्रेनिंग के दौरान उनकी सोच बदली। उन्होंने यहां पर टैडी बियर बनाने का पूरा काम सीखा। खुद को इसमें माहिर किया और खुद का बिजनेस शुरू करने का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से लोन मिला। आसान किस्त सुविधा के साथ उन्होंने इस लोन को लिया और अपने बिजनेस की नींव रखी। जैसे उनके बिजनेस ने रफ्तार पकड़ी, तो उन्होंने अन्य महिलाओं को भी अपने काम के साथ जोड़ा। नीलम का मानना है कि गांव की महिलाओं को आगे आकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और खुद को एक मौका देना चाहिए। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और साथ ही उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle