img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

मिलिए रमा कुमारी से, जिन्होंने 120 रुपये की लागत से शुरुआत कर कमाया लाखों में

टीम Her Circle |  July 24, 2026

बिहार की रहने वाली रमा कुमारी ने अपनी सूझ - बूझ से मशरूम के व्यवसाय को नयी पहचान दी है और फिर लाखों में कमाई करके शानदार काम किया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

रमा कुमारी भी अगर यह मान कर बैठतीं कि वो जहां रहती हैं, वहां कोई सुविधाएं तो हैं नहीं और संसाधन भी सीमित हैं, तो वहां क्या ही काम कर पाएंगी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने मस्तिष्क का सही से इस्तेमाल किया और आगे बढ़ीं। उन्होंने महज 120 रुपये के मशरूम के व्यवसाय को लाखों में पहुंचा दिया और उसका फायदा यह हुआ कि वह एक मिसाल बन गयीं। उन्होंने महज 120 की ऑनलाइन खरीदारी से शुरू करके 'तुलसी स्पॉन लैब' नाम का एक बहुत सफल व्यवसाय खड़ा किया, जिससे अब उनकी सालाना ₹36 लाख की कमाई होती है। गौरतलब है कि अब वह एक सफल व्यवसायी के रूप में जानी जाती हैं और हर कोई उन्हें पसंद करता है और उन्हें एक मिसाल मानता है। बता दें कि उन्होंने 1 किलो ऑयस्टर मशरूम स्पॉन (बीज) का इस्तेमाल करके घर पर 5 ग्रो बैग्स से खेती शुरू की, जिससे 12 किलो मशरूम मिला। उन्होंने अपनी सूझ - बूझ से यह भी दिमाग लगाया कि वह एक स्थानीय एक्सपर्ट से जुड़ीं, और उन्होंने 25,000 में एक व्यवस्थित ग्रो-रूम बनाया, और 22 किलो बीज से 200 किलो मशरूम की सफल पैदावार की, जिसे 40 हजार में बेच दिया और फिर औपचारिक शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर किया। साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर सप्लाई की कमी को देखते हुए, उन्होंने और उनके पति ने समस्तीपुर के पूसा यूनिवर्सिटी से औपचारिक ट्रेनिंग पूरी की। अगर उनकी शुरुआत की बात की जाए, तो उन्होंने अपनी ₹16 लाख की बचत से मुज़फ़्फ़रपुर की पहली मशरूम स्पॉन लैब 10x12 फ़ीट के कमरे में शुरू की। इसका बड़ा असर यह रहा कि शुरुआती बैच में खराबी (कंटैमिनेशन) की समस्या से उबरने के बाद, उनका बिज़नेस 'तुलसी स्पॉन लैब' अब हर महीने 2 टन स्पॉन बनाता और बेचता है। वह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाती हैं। वाकई, रमा एक मिसाल हैं।


*Image used is only for representational purpose.


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle