img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

मुरादाबाद की महिलाओं को गाय के गोबर से मिला बिजनेस आइडिया

टीम Her Circle |  March 17, 2026

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद में महिलाएं जैविक वर्मीकम्पोस्ट का सफल व्यवसाय करते हुए खुद को आर्थिक तौर पर प्रबल बना रही हैं। जी हां. यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ग्रामीण इलाकों में रहकर महिलाएं अपने जीवन को आर्थिक आधार देने का कार्य़ सफलता पूर्वक करती आ रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा मिली हुई ट्रेनिंग के बाद महिलाएं आर्थिक रूप से खुद को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं और साथ ही खुद को टिकाऊ कृषि की तरफ आगे बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

उल्लेखनीय है कि पूजा यादव जैसी महिलाओं के नेतृत्व वाले समूहों में कई सदस्य हैं, जो कि गाय के गोबर को इकट्ठा करते हैं और संसाधित करने के बाद उससे वर्मीकम्पोस्टिंग बेड का प्रबंधन करते हैं। इस प्रक्रिया में गाय का गोबर इकट्ठा करना और उसे 40 से 15 दिनों तक सड़ने देना और फिर उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाने के लिए उसमें केंचुआ डालने का कार्य होता है। इस व्यवसाय में शामिल महिलाएं अपने खेतों के लिए उर्वरक की लागत बचा रही हैं और अच्छी खासी आय अर्जित कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रति किलोग्राम उर्वरक की लागत लगभग 30 से 25 रुपए है, जिसे यह महिलाएं 55 से 60 रुपए में बेचती हैं। इससे महिलाओं को काफी अच्छा मुनाफा होता है। इस व्यवसाय के कारण महिलाओं को प्रति माह लगभग 8 हजार से 10 हजार रुपए की कमाई होती है। जिससे उनकी आर्थिक आजादी मजबूत हो रही है और कहीं न कहीं यह महिलाओं के लिए स्थायी विकल्प बन चुका है। 

mage is use only for representation purpose






शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle