महिलाओं के आत्मविश्वास को तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पीड़ित महिला के जीवन को अधूरा कर देती है, उसे ऐसी गाड़ी पर बिठा देती है, जहां से जीवन का सफरतय करना मुश्किल हो जाता है। कैंसर पीड़ित महिलाओं के टूटे हुए विश्वास को जोड़ने का सराहनीय कार्य साईशा इंडिया फाउंडेशन की फाउंडर जयश्री रतन कर रही हैं कैंसर से ठीक हुई महिलाओंको मुफ्त में कृत्रिम अंग ("बुनाई वाले स्तन") और ऊनी टोपियां प्रदान करती है। इसके लिए उनके साथ कई अन्य महिलाएं देश के अन्य शहरों से जुड़ी हुई हैं। यहां देखिए पूरा वीडियो।