img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

नेनुआ के छिलके से खड़ा किया साबुन का व्यापार विभा देवी ने

टीम Her Circle |  August 17, 2026

बिहार की रहने वाली विभा देवी ने ऐसी चीज से साबुन बनाने का कारोबार शुरू किया, जो हम फेंक दिया करते हैं। जी हां, सब्जियों के छिलकों से ऑर्गेनिक सोप्स तैयार कर एक बड़ा बिजनेस खड़ा किया है इन्होंने। आइए जानते हैं विस्तार से। 

वाकई में कभी क्या हमारे जेहन में यह बात आ सकती है कि सब्जियों के छिलके से भी कुछ हो सकता है। नहीं न ! लेकिन बिहार की विभा देवी से मिलिए, जो तोरई (स्पंज गॉर्ड) से ऑर्गेनिक साबुन बना रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने महज 800 रुपये से अपना बिजनेस शुरू किया था और अब एक सफल एंटरप्रेन्योर बन गई हैं। यही इनकी खासियत रही है कि इन्होंने कभी किसी चीज को वेस्ट करने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने इससे क्या नया बना सकते हैं, इसके बारे में सोचा। नतीजा यही हुआ कि उन्होंने एक बड़ा बिजनेस स्थापित कर लिया। गौरतलब है कि विभा बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित सरथुआ गांव की रहने वाली हैं। बता दें कि विभा देवी घर पर ही हर्बल और ऑर्गेनिक साबुन बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। वे नीम और तुलसी जैसे प्राकृतिक तत्वों से सात प्रकार के साबुन बनाती हैं और हर महीने 25 से 28 हजार रुपये तक की कमाई करती हैं। उल्लेखनीय है कि वह तोरई के छिलके, नीम, तुलसी, एलोवेरा, गुलाब, संतरा, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और बेसन का इस्तेमाल करती हैं और इनके स्किन के फायदे बहुत हद तक अच्छे हैं। खास बात यह है कि ये प्राकृतिक और पौधों से मिलने वाली चीजें केमिकल वाले कमर्शियल कॉस्मेटिक्स का एक हेल्दी और सुरक्षित विकल्प हैं। इसलिए इनकी डिमांड भी अच्छी तरह से बढ़ गई है। एक उल्लेखनीय बात यह भी है कि विभा देवी अपने हुनर की वजह से होम मेकर से सफल ग्रामीण एंटरप्रेन्योर बनी हैं और स्थानीय महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा है, बल्कि उन्होंने गांव की 15 से ज्यादा महिलाओं को सीधे रोजगार दिया है, जिससे वे अपने इलाके को छोड़े बिना ही आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और आज़ादी से अपनी आजीविका कमा पा रही हैं। उन्होंने अपने घर को कई कामों का केंद्र बना लिया है। एक खास बात यह भी है कि साबुन के बिज़नेस के साथ-साथ, वह एक ब्यूटी पार्लर का भी संचालन करती हैं और युवा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग भी देती हैं। वाकई में विभा एक मिसाल हैं कि घर से भी एक बिजनेस खड़ा किया जा सकता है।


*Image used is only for representational purpos



e


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle