राधिका देवी एक ऐसी महिला हैं, जो झारखंड के रामगढ़ जिले के केनके गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने केनके गांव में सौर ऊर्जा से चलने वाला पानी छानने और पहुंचाने का एक व्यवसाय शुरू किया है, जिसके लगभग 100 नियमित ग्राहक हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
झारखंड के रामगढ़ जिले के केनके गांव की रहने वाली राधिका देवी ने फरवरी 2023 में फिल्टर्ड पानी सप्लाई का बिजनेस शुरू करके, गुजारा मात्र करने लायक खेती से एक सफल उद्यमी बनने का सफर तय किया। जी हां, उनके व्यवसाय से लगभग 90 से 100 रेगुलर ग्राहकों को सेवा मिलती है, जिनमें आम घर और स्थानीय ऑफिस शामिल हैं। वहीं गर्मियों के दिनों में इनकी डिमांड बढ़ जाती है, गर्मियों के दिनों में वह और उनकी टीम रोजाना 100 से 150 कैन पानी पहुंचाते हैं। इस बिजनेस से उन्हें हर महीने लगभग ₹35,000 से ₹40,000 का मुनाफा होता है, जिससे उनके परिवार की सालाना आमदनी बढ़कर लगभग ₹4.8 लाख हो गई है, क्योंकि उन्होंने लोगों का विश्वास जीत लिया है। गौरतलब है कि उन्हें 'ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया' (TRI) के जरिए मार्गदर्शन और ट्रेनिंग मिली। उनके बिजनेस की शुरुआत के लिए उन्हें सोशल इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म 'रंग दे' से ₹70,000 का कम ब्याज वाला लोन मिला, जिसे 35 अलग-अलग सोशल निवेशकों ने मिलकर दिया था। वहीं एक साल तक सफलतापूर्वक बिजनेस चलाने के बाद, उन्होंने अपनी कमाई को फिर से बिजनेस में लगाया और डिलीवरी के लिए एक तिपहिया वाहन खरीदा, जिसके लिए उन्होंने ₹1.5 लाख का डाउन पेमेंट किया और ₹3 लाख का बैंक लोन लिया और दो स्थानीय युवाओं को कमीशन के आधार पर काम पर रखा।
*Image used is only for representational purpose