img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

मिलिए लखनऊ की मालती से, जिन्होंने नहीं मानी परेशानियों से हार बनीं पहली ऑटो रिक्शा ड्राइवर

टीम Her Circle |  May 25, 2026

मालती घरेलू हिंसा की शिकार रहीं, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानीं, उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और बच्चे को अच्छी परवरिश देने के लिए नयी शुरुआत की, ऑटो रिक्शा चलाना सीखा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

कहते हैं कि डरने से नौका पार नहीं होती, मेहनत करने वालों की हार नहीं होती। लखनऊ की मालती ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, उन्होंने कभी भी अपनी परेशानी को अपनी मेहनत पर हावी नहीं होने दिया। घरेलू हिंसा की शिकार होने के बावजूद न सिर्फ वह अपने पैरों पर खड़ी हुईं, बल्कि उन्होंने अपने शहर की अन्य महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़े होने की सीख दी। उन्होंने खुद ऑटो रिक्शा चलाना सीखा और बाकी महिलाओं को भी सिखाया। गौरतलब है कि एक दौर में ही हॉकी की खिलाड़ी रही हैं। लखनऊ की सड़कों पर ऑटो-रिक्शा चलाने वाली पहली महिला ऑटो ड्राइवर हैं। बता दें कि मालती को बचपन से ही खेलों से बहुत प्यार था। उन्होंने छह साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया और बाद में राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में और सुनसान सड़कों पर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, मालती आज भी अपने ऑटो में हर समय अपनी हॉकी स्टिक अपने साथ रखती हैं। गौरतलब है कशादी के बाद, मालती को कई सालों तक अपने पति और ससुराल वालों से गंभीर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत किया और अपने छोटे बेटे को साथ लिया और हमेशा के लिए वह घर छोड़ दिया। बाद में, उन्होंने लखनऊ में बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (BBDU) में लड़कियों की हॉकी कोच और खेल शिक्षिका के रूप में भी कुछ समय तक काम किया। फिर आर्थिक कठिनाइयों से उबरने के लिए, उन्होंने एक NGO से मदद ली, जिसने उन्हें ई-रिक्शा और ऑटो चलाना सिखाया। सरकार और NGO के सहयोग से, उन्हें एक वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस मिल गया। मालती ने लखनऊ में व्यावसायिक तौर पर ऑटो चलाना शुरू कर दिया। उस समय, पुरुषों के वर्चस्व वाले इस पेशे में कदम रखने वाली वह एकमात्र महिला थीं। अच्छी बात यह है कि अब वे अन्य महिलाओं को भी यह काम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि अच्छा माहौल बन पाए और लड़कियां भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। 

*Image used is only for representational purpose.




ि 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle