टना की रहने वालीं देवनी देवी, उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने छोटे से व्यवसाय को बड़ा रूप दिया और क्योंकि लोगों को वह बेहद प्यार से खिलाती हैं, उन्हें व्यापक रूप से ‘अम्मा’ के नाम से जाना जाता है, आइए जानें विस्तार से।
कहते हैं, खाना खिलाना बहुत पुण्य की बात होती है, ऐसे में कोई अगर अपने हाथों का जादू चला कर लोगों का दिल जीत रही हैं और वह भी 65 साल की उम्र में तो उनके बारे में बात होनी ही चाहिए। जी हां, पटना की रहने वालीं देवनी देवी, उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने छोटे से व्यवसाय को बड़ा रूप दिया और क्योंकि लोगों को वह बेहद प्यार से खिलाती हैं, उन्हें व्यापक रूप से ‘अम्मा’ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि अम्मा यानी देवनी देवी, 65 वर्षीय उद्यमी हैं, जिन्होंने बिहार के पटना में बेहद सफल अम्मा किचन की स्थापना की और अब वहीं उनकी छोटी टिफिन सेवा बड़ा व्यवसाय का रूप ले चुकी है, साथ ही यह जानना भी आपके लिए रोचक होगा कि यह कारोबार अब 2.5 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार वाले क्लाउड किचन साम्राज्य में तब्दील हो गई है। अगर उनकी कहानी की बात करें, तो अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पटना आने के बाद, देवनी देवी ने देखा कि वह जहां रहती थीं और वहां जो मेडिकल के छात्र पढ़ा करते थे, वहां उन्हें अच्छा खाना नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में उन्होंने वर्ष 2002 में मात्र 20 में घर जैसा भोजन वहां के बच्चों को खिलाना शुरू किया। शुरुआत में केवल 30 लोगों के लिए ही खाना बनाया। बाद में कई लोगों को उनका खाना पसंद आने लगा। हालांकि वह भले ही पटना में रहती हों, लेकिन उनकी कहानी ने महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है। इसलिए लोग उनकी कहानी को सलाम करते हैं और आपका हुनर आपकी उम्र की मोहताज नहीं, अम्मा का एक शानदार उदाहरण भी पेश करते हैं।
*Image used is only for representational purpose