img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

गोब्रोला गांव में थारू महिलाएं दे रही हैं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में योगदान

टीम Her Circle |  June 24, 2026

उत्तर प्रदेश इलाके की थारू महिलाएं कमाल कर रही हैं। वे वहां के आर्ट फॉर्म को पहचान दिलाने और संरक्षण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में गोब्रोला गांव है और वहां थारू महिलाओं द्वारा कई ऐसी चीजें तैयार की जा रही हैं, जो ग्रामीण पर्यटन को पूर्ण रूप से बढ़ावा दे रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

दरअसल, गोब्रोला अपने टिकाऊ जूट क्राफ्ट के लिए मशहूर है। और यहां की थारू महिला कारीगर पारंपरिक विरासत और क्रिएटिव एंटरप्रेन्योरशिप का मेल करते हुए, जूट के बारीक काम वाले गलीचे और रोज़मर्रा के काम आने वाली चीजें हाथ से बनाती हैं। बता दें कि थारू महिलाओं की बनाई ये चीजें पर्यावरण के अनुकूल आदिवासी कला परंपरा को दिखाती हैं, जो लखीमपुर खीरी के तराई इलाकों और आस-पास के सीमावर्ती क्षेत्रों में गहराई से जुड़ी हुई है। जंगल से मिलने वाले स्थानीय संसाधनों और घर की पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके, ये कारीगर काम की और आकर्षक चीज़ें बनाती हैं, जो परिवार के लिए बेहतरीन तोहफे और बाजार में बिकने वाले उत्पादों, दोनों के तौर पर काम आती हैं। साथ ही यहां महिलाएं स्थानीय वेटलैंड्स (नम भूमि) से जंगली मूंज घास और कांस के डंठल इकट्ठा करती हैं, उन्हें धूप में सुखाती हैं और गहरे रंगों में रंगती हैं। वे इनसे बारीक बुनाई वाली ढकिया और टोकरियां बना रही हैं और साथ ही डलवा यानी कि पूजा के लिए उथली टोकरिया भी बना रही हैं और साथ ही साथ कोस्टर और सजावटी फूलों के गमले बनाती हैं। साथ ही साथ कपड़े की इस बेहद बारीक कारीगरी में चमकीले सूती बेस पर पैचवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। गौरतलब है कि महिलाएं प्रकृति से प्रेरित आकृतियां और मोर (मजूर), मछली और फूल काटती हैं और उन्हें पारंपरिक कपड़ों और घर के लिनन और चादर, पर्दे आदि सिलती हैं। इसलिए इन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है और उन्हें काफी बढ़ावा भी दिया जा रहा है।


*Image used is only for representational purpos


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle