img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

महिलाओं के जीवन के सबसे जरूरी नंबर, मोबाइल में करें सेव

प्राची |  फ़रवरी 23, 2025

‘जब जीरो दिया मेरे भारत ने, तब दुनिया को गिनती आई’ यह गीत लोकप्रिय फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का है। यह गाना कहीं न कहीं विश्व में भारत के गणित आविष्कार की झलक देता है। हम सभी के लिए यह समझना जरूरी है कि गणित एक ऐसा विषय है, जिसका ज्ञान उस व्यक्ति को भी होता है, जो कि अनपढ़ होता है। सुबह के दिन की शुरुआत घड़ी के नंबर से शुरू होती है और कहीं न कहीं घर के हिसाब-किताब को संभालते हुई पूरे दिन ऐसे में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमारे जीवन में गणित की महिमा को लेकर आती है। कपड़े की गिनती करने से लेकर, सब्जी और घर का सामान खरीदने तक। गिनती का सिलसिला जारी रहता है। लेकिन क्या आप जानती हैे, महिलाओं के जीवन के लिए कुछ जरूरी ऐसे नंबर है, जो कि हेल्पलाइन से जुड़ी है। मुसीबत के वक्त यह नंबर महिला के लिए मददगार साबित होता है। जो कि हर महिला के दिमाग में फिट रहना चाहिए।

महिला हेल्पलाइन नंबर 1090

देश के किसी भी कोने से महिला इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकती हैं। इस नंबर पर महिलाएं अपने साथ हुए किसी भी अत्याचार या फिर छेड़खानी के साथ किसी भी शिकायत को दर्ज करवा सकती हैं। इसके लिए महिला को किसी भी प्रकार की कोई भी राशि नहीं देनी होगी। उल्लेखनीय है कि इस नंबर पर अगर कोई महिला अपनी शिकायत दर्ज कराती है, तो उसकी पहचान को पूरी तरह से गुप्त भी रखा जाता है। साथ ही महिला अपनी शिकायत इस नंबर की सेवा में मौजूद महिला के सामने रखती हैं। जहां से तुरंत महिला की शिकायत पर एक्शन लिया जाता है और कभी-भी महिला को पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जाता है। इस हेल्पलाइन पर कोई भी महिला 27 घंटे में फोन कर सकती है। सप्ताह के सातों दिन यह हेल्पलाइन चालू रहती है। 

घरेलू हिंसा उत्पीड़न नंबर 1091

इस नंबर पर महिलाएं घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायत कर सकती हैं। इसके अलावा अगर कोई महिला किसी भी तरह के दहेज उत्पीड़न का सामना कर रही हैं. तो उसके लिए कानूनी सहायता भी इस नंबर पर दी जाती है। इस नंबर पर फोन करने के बाद महिलाओं को तुरंत घटनास्थल पर पुलिस सहायता पहुंचाई जाती है और कोशिश की जाती है, कि महिलाओं के द्वारा मिली शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाता है।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग हेल्पलाइन नंबर 14433

महिलाएं अपने द्वारा की गई शिकायत की सुनवाई की जानकारी हासिल करने के लिए इस नंबर पर फोन किया जा सकता है। इस नंबर पर महिलाएं दहेज संबधी शिकायत, यौन शोषण और महिलाओं के अपमान के अलावा कई मामले से संबंधित शिकायतों की सुनवाई के लिए इस हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है। इसके अलावा महिलाएं अपने अधिकारों में किसी भी तरह की बाधा पहुंचने पर भी इस हेल्पलाइन से सहायता ले सकती है। 

राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर- 7827170170

इस नंबर पर महिलाएं खुद के खिलाफ हुए किसी भी तरह के अत्याचार की शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। एसिड अटैक, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पुलिस उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न की भी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। 

पुलिस 100, 112

किसी भी प्रकार की मुसीबत के लिए महिलाएं 112 नंबर डायल कर सकती हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आहट होने पर महिला को इस नंबर पर फोन करना चाहिए। इस नंबर पर फोन करने के बाद आपके मोबाइल में एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में एक लिंक होता है। इस पर क्लिक करने के साथ महिला को पीआरवी के आने की जानकारी मिलती है। महिला को पता चलता है कि मदद के हाथ उसकी तरफ पहुंचने में कितनी देर लग सकती है। यह किसी भी महिला के लिए सबसे जरूरी नंबर है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle