मिलिए कौशल्या चौधरी से, जिन्होंने खास पहचान बनायीं। राजस्थान के जोधपुर जिले के कुरी गांव की रहने वाली कौशल्या ने गांव की एक गृहिणी से एक सफल बिजनेस ओनर बनने का सफर तय किया है। वह पारंपरिक राजस्थानी खान-पान के माध्यम से, वहां की अन्य महिलाओं के लिए सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।
एक महिला अपनी पाक कला से भी बड़ा साम्राज्य खड़ा कर सकती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कौशल्या चौधरी ने। उन्होंने धमाल मचाया है और शानदार तरीके से पहचान बनाई है। जी हां, राजस्थान के खान-पान शैली को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और इसमें कौशल्या का खास नाम है। दरअसल, वह भारत की एक जानी-मानी ग्रामीण शेफ़, एंटरप्रेन्योर और डिजिटल क्रिएटर हैं। उन्हें 'मास्टरशेफ़ इंडिया सीजन 8' (2023) की फाइनलिस्ट और 'सिद्धि मारवाड़ी' (Sidhi Marwadi) नाम के क्लीन-लेबल फूड स्टार्टअप की फाउंडर के तौर पर जाना जाता है। दरअसल, उन्होंने अपने गांव के किचन में एक मामूली से एक साधारण फोन पर खाना पकाने के ट्यूटोरियल शूट करना शुरू किया। खास बात यह है कि इसके बाद उन्होंने हाथ से लिखे नोट्स की मदद से खुद वीडियो एडिटिंग सीखी और वीडियो अपलोड करने के लिए जरूरी नेटवर्क पाने के लिए रात में अपनी छत पर जाती थीं। फिर उनका चैनल पूरी तरह से मारवाड़ी भाषा में पेश किया जाने वाला पहला बड़ा कुकिंग प्लेटफॉर्म बना। खास बात यह भी रही कि तेज़ी से बढ़ते हुए उनके लाखों फ़ॉलोअर्स हो गए और उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी रेसिपीज़ को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाया। गौरतलब है कि अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए, उन्होंने 'सिद्धि मारवाड़ी' नाम का D2C फ़ूड ब्रांड शुरू किया। यह ब्रांड 100 प्रतिशत नेचुरल, केमिकल-फ्री और पत्थर पर पिसे मसाले, पारंपरिक अचार और कोल्ड-प्रेस्ड तेल बेचता है। वर्ष 2026 तक, कंपनी ने पूरे भारत में दर्जनों फ्रेंचाइजी रिटेल आउटलेट्स खोलकर अपना दायरा बढ़ाया। बता दें कि अपनी पहल 'नारीग्राम' (NaariGram) के जरिए, उनका उद्यम राजस्थान में ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करता है। वे महिलाओं को पारंपरिक फ़ूड प्रोसेसिंग के तरीकों की ट्रेनिंग देती हैं ताकि एक आत्मनिर्भर ग्रामीण इकोसिस्टम बनाया जा सके। वाकई में अपने साथ उन्होंने अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, यह सराहनीय बात है।
*Image used is only for representational purpose.