कहते हैं कि सपनों की उड़ान की पहली शुरुआत हौसले से आती है। ऐसा ही कर दिखाया है प्रभनूर कौर ने। जी हां, प्रभनूर कौर ने बेकरी स्टूडियो के जरिए न सिर्फ खुद के लिए रोजगार का रास्ता खोला है, बल्कि कई अन्य लोगों के लिए भी आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
लंबे समय से उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपनी सफलता की कहानी लिख रही हैं। इससे कई महिलाएं खुद को आर्थिक तौर पर मजबूती भी प्रदान कर रही हैं। कई सारी सरकारी योजनाएं हैं, जो कि महिलाओं को आर्थिक सहायता और ट्रेनिंग की सुविधा दे रही है, जो कि महिलाओं को खुद के पैरों पर खड़े होने की हिम्मत भी देता है। इसी योजना के जरिए कानपुर की प्रभुनर कौर ने भी खुद को बिजनेस वुमन बनने की फेहरिस्त में शामिल किया है।
प्रभुनर कौर ने बचपन से ही खाना बनाने में रुचि रही है और खासतौर पर बेकिंग का शौक उन्हें रहा है। अपने इसी हुनर को आकार देने के लिए उन्होंने दिल्ली और बेंगलुरु में बेकरी वर्कशॉप का हिस्सा बनीं और वहां पर इसकी ट्रेनिंग भी ली। यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह बेकिंग से खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें सरकार की सुविधा से लोन लेने की सुविधा मिली और 13 अप्रैल 2025 को बेकरी स्टूडियो स्वीट स्कल्प बाय कौर्स की शुरुआत की। उन्होंने कस्टमाइज्ड केक बनाना शुरू किया। वक्त के साथ उनके इस केक की मांग कानपुर के अलावा गोंडा और लखनऊ में भी पहुंच गई।
उन्होंने बेकरी से कई सारे डिजाइन और थीम वाले केक बनाने की शुरुआत की। उन्होंने इस बेकरी के जरिए कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर दिए। इसके साथ ही उन्होंने खुद के सपने को पूरा कर और अन्य महिलाओं के जीवन में रोजगार की रोशनी लाकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।