img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

पूजा के फूल और कपड़ों से कानपुर की निधि ने शुरू किया लाखों का बिजनेस

टीम Her Circle |  March 24, 2026

अक्सर ऐसा होता है कि पूजा के फूल और कपड़ों को कचरे में फेंक दिया जाता है और उनका फिर से इस्तेमाल नहीं हो पाता है। लेकिन कानपुर की निधि कुकरेजा ने खराब फूलों और कपड़ों से खुद के लिए नया बिजनेस खोज निकाला है। उनका बिजनेस न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका और जापान में भी डिमांड में है। आइए जानते हैं विस्तार से।कई बार ऐसा होता है, या आप कहें कि हर बार पूजा में फूल और नए कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा के बाद फूल कूड़ेदान में मिलते हैं या फिर नदियों के किनारे पानी में फेंक दिए जाते हैं। पूजा के सामानों के नदी में विसर्जित कर दिया जाता है। कानपुर की निधि ने इन फूलों से बिजनेस करने का फैसला लिया। उन्होंने निर्वाण अपसाइकलर्स की शुरुआत की। इस दिलचस्प स्टार्टअप के जरिए निधि ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का फैसला किया। निधि बेकार पड़े हुए पूजा के फूल और कपड़ों से इसे अपसाइक्लिंग करती हैं। निधि ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि पूजा के बाद कई चीजें पेड़ या नदी के किनारे मिलती है और हमारी टीम इन सभी को इकट्ठा करने कार्य करती है और फिर इन सभी सामग्री को इकट्ठा करते हुए अपसाइक्लिंग का काम किया जाता है। ज्ञात हो कि केवल कानपुर में नहीं बल्कि देश के भिन्न भागों में 1 हजार किलो पूजा वेस्ट संग्रहित करने का काम किया जा चुका है। इस पूरी प्रक्रिया के जरिए कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इन जुटाई गई पूजा की सामग्री से पर्स-पोटली और लिफाफे बनाने का कार्य किया जाता है। मार्केट में मिलने वाले शगुन का लिफाफा लेने के बजाय कई लोग कपड़े के वॉशेबल लिफाफा खरीद रहे हैं, जो कि फिर से काम आ सकता है। इससे एक तरह से पर्यावरण पर भी बोझ कम होता है। इसके अलावा कंपोस्टेबल पेन और पेंसिल भी बनाए जा रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए लाभकारी होता है। निधि द्वारा बनाई गई सारी सामग्री को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों में भी सप्लाई किया जाता है। 150 रुपए से इसकी कीमत शुरू है, जो कि काफी किफायती है। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle