img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

लोकगायिका सरिता तिवारी बनीं शिक्षा की देवी !

टीम Her Circle |  July 22, 2026

पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी और के सपने को पूरा करने का काम करना हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि वाराणसी की सरिता तिवारी यह करने में कामयाब हुई हैं। सरिता तिवारी शिक्षा की सवारी पर बैठकर कई सारी जरूरतमंद लड़कियों तक ज्ञान को पहुंचा रही हैं। उत्तर प्रदेश की लोकगायिका सरिता तिवारी ने बेटियों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने का कार्य कर रही हैं और कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। कई बार ऐसा होता है कि सामाजिक दबाव के कारण स्कूल छोड़ने पर महिलाओं को मजबूर होना पड़ता है। सरिता तिवारी इन सभी लोगों के लिए कार्य कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सरिता तिवारी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से गणित में एमएससी और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से संगीत में एमपीए की पढ़ाई की है। सरिता ने आकाशवाणी, लखनऊ केंद्र की गायिका हैं। कई तरह के कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अपने काम के साथ वह प्रशिक्षण देने का भी कार्य करती हैं।

सरिता तिवारी उन महिलाओं का चयन शिक्षा के लिए करती हैं, जो कि किसी वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं। कई बार आर्थिक तंगी, कम उम्र में शादी और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण लड़कियां पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं। उन लड़कियों तक शिक्षा पहुंचाने का काम सरिता तिवारी कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी संस्था मां विंध्यवासिनी सामाजिक कला संगम की शुरुआत की। यहां पर निशुल्क गायन का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

यहां पर खासतौर पर लोकगीत,सोहर,कजरी के साथ विवाह गीत की बारीकियां सिखाई जाती हैं। साथ ही मंच संचालन और प्रस्तुति भी सिखाया जाता है, इससे पहचान के साथ रोजगार भी मिलता है। वर्तमान में अपने इस सराहनीय कार्य से सरिता तिवारी सैंकड़ों महिलाओं की जिंदगी बदल चुकी हैं। 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle