वाराणसी में जहां महिलाएं खुद को आर्थिक तौर पर प्रबल कर रही हैं, तो वहीं महिलाओं की सेहत के लिए भी बदलाव ला रही हैं। ई-साथी व्हाट्सअप चैटबॉट का शुभारंभ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को उनकी मातृत्व स्वास्थ्य यात्रा के दौरान आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। ऐसे समय में जब डिजिटल उपकरण पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को नया रूप दे रहे हैं, ई-साथी एक खास वजह से अलग दिखता है।
उल्लेखनीय है कि यह ई-सेवा महिलाओं से उनकी भाषा और जरूरतों के अनुसार बात करता है। साथ ही यह ई सेवा एक साथी की तरह काम करता है। खासतौर पर गर्भावस्था की देखभाल खतरे के संकेतों, पोषण, नवजात शिशु की देखभाल और प्रसव के दौरान मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य करती हैं। एक तरह से यह एक महिला के मां बनने के सफर की हर दुविधा और कठिनाईयों को सुलझाने का कार्य करती है। महिलाओं को सोच-समझकर फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। महिलाओं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच संबं को मजबूत करता है।
एक तरह से देखा जाए, तो मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल ई-साथी के तौर पर महिलाओं को सेहतमंद लाभ पहुंचा रहा है। खासकर मां बनने के दौरान हर एक महिला को एक ऐसे साथी की जरूरत होती है, जो उसे समझ पाएं। हालांकि गर्भवती महिलाओं की देखभाल में कई बार किसी न किसी तरह कमी रह जाती है। अधिकांश महिलाओं को केवल सेवाओं की नहीं बल्कि अधिक सहायता की आवश्यकता होती है।
ई-सखी के दौरान बनारस में चैटबॅाट को पहली बार अप्रैल 2023 में लांच किया गया है। असम के छह जिलों और भोपाल के बाद वाराणसी में इसे सक्रिय किया गया। मातृ सेवा में अधिक सुधार लाने के लिए यह पहल की गई। ई-साथी जैसे डिजिटल स्व-देखभाल उपकरण महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने, समय पर देखभाल प्राप्त करने और उन्हें प्राप्त होने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। ई-साथी में पंजीकरण हो जाने के बाद महिलाओं को खास विषयों पर संदेश मिलने शुरू हो जाते हैं। जैसे कि प्रसव पूर्ण जांच, गर्भावस्था की चेतावनी, संकेत, पोषक और पूरक आहार, प्रसव की तैयारी, नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान संबंधी मार्गदर्शन भी मिलता है। आसान शब्दों में कहा जाए, तो ई-साथी प्रत्येक महिला को सोच-समझकर फैसला लेने के लिए सुरक्षित सम्मानजनक और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करता है।