img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

करोड़ों के कारोबार से बुंदेलखंड की महिलाओं ने रचा इतिहास

टीम Her Circle |  April 06, 2026

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि खेती के साथ दुग्ध व्यवसाय केवल ग्रामीण महिलाओं तक सीमित नहीं है। महिलाएं खेती में भी आधुनिक तरीका अपनाकर खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं। बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाओं ने यह कर दिखाया है और आत्मनिर्भरता का नया मुकाम हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि दुध का व्यवसाय करते हुए 1143 गांवों में महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। 

विदित हो कि बुंदेलखंड में करीब 90 हजार महिलाओं ने दो हजार करोड़ रुपए से अधिक का सामूहिक कारोबार खड़ा करते हुए इतिहास रच दिया है। उनके इस व्यवसाय की यात्रा झांसी जिले से शुरू हुई है। झांसी की महिलाओं के बाद बीते कुछ सालों में बांदा, चित्रकूट , हमीरपुर, जालौन और ललितपुर के साथ महोबा में महिलाएं सफलता का नया इतिहास लिख रही हैं। जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि 1143 गांवों में महिलाओं का नेटवर्क फैला हुआ है। जहां पर महिलाएं हर दिन लगभग तीन लाख लीटर दूध का संग्रह कर रही हैं। पहले जहां महिलाओं को अपना सामान बेचने के लिए बिचौलियों से गुजरना पड़ता था, वहीं वर्तमान में महिलाओं के पास व्यवसाय के पैसे सीधे तौर पर उनके बैंक खाते में आ जाते हैं। 

खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के साथ इन महिलाओं ने अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी को भी बखूबी संभाला है और अपने परिवार के लिए आर्थिक लाभ बनकर आयी हैं। यह काफी दिलचस्प है कि पहले जहां महिलाएं घर की रसोई में खुद को तपा रही थीं, वहीं पर अब महिलाएं घर की दहलीज को लांघ कर आगे बढ़ रही हैं। बुंदेलखंड की बेटियां खुद के पैरों पर खड़ा होकर सफलता की नई कहानी बुन रही हैं। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle