img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / प्रेरणा / ट्रेंडिंग

'डिजिटल नारी' से सशक्त बन रही हैं, उत्तर प्रदेश की महिलाएं

टीम Her Circle |  अक्टूबर 13, 2025

डिजिटल युग में ग्रामीण महिलाओं को भी इससे जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में डिजिटल नारी कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को डिजिटल शिक्षा दी जा रही है। इसके जरिए महिलाएं सामाजिक तौर पर खुद को मजबूत बनाने में सफल हो रही हैं। महिलाओं में वित्तीय आजादी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर ‘डिजिटल नारी’ का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

इस क्रांतिकारी पहल की शुरुआत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए की जा रही है। अन्य संगठनों के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल दुनिया से अवगत कराया जा रहा है। खासतौर पर बैंकिंग, बीमा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए डिजिटल दुनिया की अहमियत और जरूरत समझाई जा रही है। इसके जरिए महिलाओं के लिए स्थायी आय के भी अवसर खुलते हैं।

डिजिटल नारी के काम करने का तरीका

डिजिटल नारी कार्यक्रम को काफी बारीकी से तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम महिलाओं को सबसे पहले डिजिटल उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करता है। इसके साथ ही डिजिटल भुगतान से जुड़ी सावधानी और प्रमुख बातों से भी अवगत कराता है। इन सभी जानकारी को डिजिटल नारी ऐप से भी जोड़ा गया है। इसके लिए एक खास ऐप बनाया गया है। जिसके जरिए महिलाएं सावधानी और डिजिटल सुरक्षा को भी नजदीकी से समझ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि इसके जरिए महिलाओं को आय के अवसर भी मिलते हैं। साथ ही इन सेवाओं के माध्यम से अपने गांव और कस्बों में बैंकिंग, बीमा, स्वास्थ्य और अन्य तरह की वित्तीय सेवाएं प्रदान करके खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत कर सकती हैं। ज्ञात हो कि यह पहल एक तरह से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वित्तीय तौर से खुद को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 

डिजिटल नारी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक तौर पर बल देने के लिए साथ ही वित्तीय रूप से सशक्त बनाना इस कार्यक्रम का पहला बड़ा मकसद है। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। साथ ही डिजिटल दुनिया से रूबरू होकर महिलाओं को इसके जरिए आत्मनिर्भर भी बनाया जा सकता है और महिलाएं भी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं। इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए महिलाएं अपने समय और जगह के अनुसार कहीं से भी इसका हिस्सा बन सकती हैं। महिलाएं सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर के जरिए डिजिटल नारी ऐप को डाउनलोड करने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और उसके बाद इस ऐप में ही उनको एक के बाद एक सारी जानकारी मिलती है। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle