खाना बनाने की पाक कला को संभालना और उसे लोगों तक पहुंचाने का काम हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि, कलाकार कुछ भी कर सकता है। ठीक ऐसा ही कर दिखाया है, शालिनी खन्ना ने। कई सालों से अपने एक्टिंग के जरिए के दिल से लोगों के घर तक पहुंचने के बाद शालिनी ने लोगों के खाने की थाली में भी अपना स्वाद परोस दिया है। होम शेफ बनकर शालिनी ने कुछ साल पहले लव पर प्लेट की शुरुआत की और यकीन मानिए, अपने खान के साथ शालिनी हर थाली में प्यार को परोस रही हैं। सिंधी फूड को खासतौर पर उन्होंने अपने मैन्यू में शामिल किया है इसके अलावा कई तरह की अन्य डिश का स्वाद भी लोगों के घरों तक होम फूड खाने के जरिए पहुंचा रही हैं। चलिए फिर मिलते हैं, शालिनी खन्ना से और जानते हैं उनके लव पर प्लेट के सफर के बारे में।