अक्सर ऐसा होता है कि 40 या फिर 50 की उम्र के बाद महिलाएं खुद की सेहत को अनदेखा कर देती है। मोनोपॅाज का सामना करना और खुद की सेहत के प्रति की हुई लापरवाही महिलाओं के शरीर को पीड़ा में खड़ा कर देती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि 40 और 50 के बाद महिलाएं योग के जीवन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इसी को देखते हुए योग एक्सपर्ट संध्या बोलार ने इंस्टाग्राम पर योग एट 50 प्लस की शुरुआत की। जहां पर वह महिलाओं को योग से जुड़े टिप्स देती हैं और यह बताती हैं कि कैसे साधारण सा योगासन उनके जीवन के सेहतमंद बना सकता है। खुद संध्या बोलार से जानते हैं कि आखिर क्यों जरूरी है 50 के बाद महिलाओं का अपने सेहत के प्रति अलर्ट रहना।