निशा कुंजू पशुओं की देखभाल के साथ उनके बचाव का कार्य भी करती हैं। उनका मानना है कि हर जीव को प्यार की जरूरत होती है। इसी सोच के साथ कई सालों से पशुओं की सेवा में लगातार सक्रिय हैं। साथ ही पशुओं के साथ होने वाली गलत गतिविधियों के प्रति भी लगातार आवाज उठा रही हैं।। चलिए मुलाकात करते हैं, निशा कुंजू से जानते हैं उनके इस प्रेरणादायी सफर के बारे में।