img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / प्रेरणा / एचीवर्स

इतिहास में नाम दर्ज करा चुकीं, 5 प्रेरणादायक महिलाएं बन गईं देश की शान

टीम Her Circle |  मार्च 08, 2025

स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू ने एक दफा कहा था कि 'महिलाएं देश की नींव हैं'। उनके इस कथन को आजादी के बाद से ही देश की महिलाएं हकीकत का रूप देती हुई आ रही हैं। हर बीता हुआ साल अपने साथ साहसी और प्रेरक  महिलाओं की लंबी फेहरिस्त लेकर आता है। इस साल भी देश की शान को चांद तक पहुंचाने का साहसी कार्य प्रेरणादायी महिलाओं ने किया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

पहलवान अंजली

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंजलि ने सिल्वर मेडल हासिल किया और अपनी प्रतिभा से देश का गौरव बढ़ाया है। विदित हो कि अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में 23 साल से कम उम्र के पहलवान भाग लेते हैं। इस टूर्नामेंट में विभिन्न देशों के युवा पहलवान भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता में अंजलि ने महिला वर्ग में 55 किग्रा भार वर्ग का हिस्सा बनीं। क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में अंजलि जीत के साथ आगे आयीं। अंत में फाइनल मुकाबले में पीछे रह गई। उनकी मेहनत उन्हें सिल्वर मेडल तक ले आयीं और इस तरह अंजलि युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा बन देश की शान बन गईं।

हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव

राजस्थान के साथ पूरे देश में हॉकी वाली सरपंच के नाम से नीरू यादव लोकप्रिय हैं। वर्तमान में नीरू यादव बुहाना तहसील के लांबी अहीर ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। नीरू ने अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए कई सारे सराहनीय कार्य किए हैं। गांव की लड़कियों के साथ उन्होंने हॉकी टीम भी बनाई है। इसके साथ ही विवाह के दौरान कन्यादान की रस्म में पेड़ देने की पहल के साथ वो मेरा पेड़ -मेरा दोस्त की मुहिम शुरू की। अपने इसी कार्य के कारण नीरू यादव को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या और विकास आयोग की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन महिलाओं को सशक्त बनाने की भूमिका जाहिर की और विदेश की धरती पर देश का गौरव बढ़ाया है।

मोना अग्रवाल

पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक विजयी प्रदर्शन किया।मोना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच 1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसी के साथ हर महिला के लिए मोना अग्रवाल प्रेरणा बन गईं। राजस्थान की सीकर में जन्मीं मोना पोलियो की बीमारी के कारण चलने में असमर्थ हो गईं। लेकिन उन्होंने अपने सपने को जिंदा रखा और पैरा-शूटर बनकर मिसाल कायम की है। मोना ने अपने सपने को हकीकत में बदलते हुए डब्ल्यूएसपी विश्व कप 2024 में स्वर्ण पदक जीता।

प्रीति पाल

पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिला धावक प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रीति ने इसी के साथ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया। प्रीति एक ही पैरालंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में 2 बार मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। काफी संघर्षों के बाद प्रीति इस मुकाम तक पहुंची हैं। 

निर्मला सीतारमण

12 जून को दूसरी बार वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला। साथ ही सातवीं बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनीं। ज्ञात हो कि वित्त मंत्री सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया था। इसके बाद जुलाई में उन्होंने सातवां बजट और लगातार छठा पूर्ण बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया है।

Image courtesy: Google

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle