img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

5 सबसे जरूरी सूखे मसालों के बिना आपके खाने की थाली नहीं होगी पूरी

टीम Her Circle |  जनवरी 23, 2025

घर के किचन में ऐसे कई सारे मसाले मौजूद हैं, जो कि हमारे खाने की थाली में स्वाद और सेहत की मिठास घोल देते हैं। आज हम आपको उन पांच मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप खाने को मीठा बनाने से लेकर, तीखा और चटपटा बनाने तक कर सकती हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि किचन में मौजूद हर मसाला पाक कला की अहमियत को बढ़ाने में अहम योगदान देता है। लेकिन हम आज उन मसालों की बात करेंगे, जिनके स्वाद के बिना खाने की थाली भी आपको स्वाद से दूर होती हुई दिखाई देगी। आइए जानते हैं विस्तार से।

दालचीनी का खाने में इस्तेमाल

लकड़ी जैसी दिखने वाली दालचीनी का खाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी से आप कई तरह की डिश बना सकती हैं। दालचीनी का उपयोग आप सब्जी में गरम मसाले की तरह कर सकती हैं। आप अगर कोई मसालेदार सब्जी बना रही हैं, तो सब्जी के लिए हरा मसाला पीसते वक्त आपको उसमें दालचीनी भी मिला लेनी चाहिए। इससे आपकी सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है। इसके साथ ही आप दालचीनी को पुलाव और बिरयानी बनाते समय भी बना सकती हैं। पुलाव के लिए चावल पकाने के समय सबसे पहले हल्का सा घी गर्म करें और फिर घी में आपको दालचीनी का तड़का मिलाना चाहिए। एक तरह से देखा जाए, तो दालचीनी का इस्तेमाल खाने में मसाले की तरह किया जाता है। दालचीनी को सलाद, स्मूदी, दाल, सब्जी और नाश्ते में भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। दालचीनी का सेवन एक तरह से पाचन शक्ति को बढ़ाता है। आयुर्वेद में कहना है कि सर्दी और बुखार के दौरान दालचीनी को खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी का पाउडर शहद या फिर दूध के साथ मिलाकर किया जाता है। दालचीनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी परिणाम दालचीनी से मिलते हैं। 

बड़ी इलायची का खाने में इस्तेमाल

बड़ी इलायची को भी एक नहीं बल्कि कई तरीके से खाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सब्जी, दाल और चाय में बड़ी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। बड़ी इलायची को आप सर्दी और खांसी में आराम दिलाने के दौरान भी पी सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि बड़ी इलायची को शहद या फिर पानी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं, जो कि सेहत के साथ आपको स्वाद भी देता है। यह भी जान लें कि बड़ी इलायची को मुंह में रखकर चबाने से भी मसूड़ों की सुरक्षा होती है। इसके साथ बड़ी इलायची शरीर को गर्म रखने में भी काम करती है। बड़ी इलायची से चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप चाय का पानी और चायपत्ती को एक साथ उबालने के लिए रखें और फिर बड़ी इलायची के काले दाने को इसमें मिला दें और अच्छी तरह से पकने पर आप इस चाय का सेवन दूध और शक्कर के साथ कर सकती हैंया फिर बिना दूध और शक्कर को मिलाएं भी कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि चिकन और मटन आदि चीजों में भी इसका मुख्य तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर बिरयानी को बनाने के लिए नॅानवेज का इस्तेमाल किया जाता है। बड़ी इलायची की खूबी यह है कि खाने में महक लाने के साथ यह खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती है। इस वजह से बड़ी इलायची कई तरीके से सेहत के साथ स्वाद का भी सुख खाने की थाली को देती है।

सौंफ का खाने में इस्तेमाल

सौंफ को खाने के लिए वरदान माना गया है। सौंफ का खाने में इस्तेमाल पाचन शक्ति को बढ़ाता है। सौंफ का इस्तेमाल आप इस तरह से कर सकती हैं कि आप इसे धनिया, जीरा के साथ हल्क सा भून लें और फिर इस मसाले को एक डिब्बे में बंद करके रख दें। आप इस सूखे हुए मसाले का उपयोग किसी भी सूखी और मसालेदार सब्जी में कर सकती हैं। यह आपके खाने के स्वाद को चार गुना बढ़ा देता है। साथ ही आप सौंफ को ठंडे पानी में मिलाकर इसका शरबत बनाकर भी रख सकती हैं। गर्मी के मौसम में है। यह सौंफ का पानी आपको अंदरूनी तौर पर ठंडा रखता है। आप यह भी कर सकती हैं कि सौंफ को खाने के बाद मिश्री के साथ खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया मजबूत रहती है। आप सौंफ और मिश्री का पाउडर भी बनाकर रख सकती हैं, खाने का बाद इसका सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सौंफ को आप सब्जी में छौंक की जगह पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

तेज पत्ता का खाने के लिए इस्तेमाल

तेज पत्ता का खाने में एक नहीं बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। तेज पत्ता को आप किसी भी प्रकार की सब्जी में छौंक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती है कि आप अगर कोई हरे मसाले की सब्जी बना रही हैं, तो उस सब्जी का मसाला तैयार करते समय पीस लें। इससे भी आपके खाने का स्वाद बढ़ता है। चाय में भी आप तेजपत्ता को मिलाकर उबाल लें इससे आपकी चाय भी स्वाद से भरपूर बनेगी। जानकारों का कहना है कि पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए खान-पान में तेजपत्ता का इस्तेमाल कर सकती हैं।  सूखे हुए बीन्स में भी तेजपत्ता का इस्तेमाल स्वाद भर देता है। आप आलू पकाते समय उबलते हुए आलू में भी तेजपत्ता मिला सकती हैं। इससे आलू का स्वाद भी  बढ़ जाता है। तेजपत्ता में सेहत औऱ खान-पान के हिसाब से कई सारी गुणकारी सामग्री पाई जाती है। 

पंच फोरन

पंच फोरन का खाने में इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। पंच फोरन का मतलब होता है, पांच तरह के मसालों के दाने को एक साथ मिलाना। पंच फोरन में, सौंफ, जीरा, मेथी दाना,कलौंजी और राई शामिल होता है। दाल औऱ सब्जी में तड़का मारने के लिए पंचफोरनक का इस्तेमाल किया जाता है। पंचफोरन को आप कलौंजी बनाने के लिए या फिर किसी भी प्रकार की सब्जी की शुरुआथ में पंचफोरन मिला सकती हैं। एक तरह से देखा, जाए तो पंचफोरन एक तरह से तड़का देने के लिए इस्तेमाल होती है। सब्जी, दाल, चटनी, मछली बनाने के दौरान, कढ़ी बनाने के साथ, बंगाली अचार, इमली का अचार बनाने के लिए पंचफोरन का इस्तेमाल किया जाता है। पंचफोरन एक तरह से आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है। इसलिए अफने किचन में पंचफोरन रखना न भूलें। इस ेअपने जरूरी मसालों की लिस्ट में जरूर शामिल करें।

सूखे मसालों से जुड़े जरूरी टिप्स

अगर आप अपने घर में सूखे मसाले रखती हैं, तो इससे जुड़ी सावधानी का भी आपको ध्यान रखऩा चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो आपके सूखे मसाले जल्दी खराब हो सकते हैं। सबसे पहले यह ध्यान रखें कि सूखे मसाले खरीदते समय हमेशा मसालों की जांच कर लें। बाजार से ज्यागा पुराने सूखे मसाले न लेकर के आएं। इसके अलावा आप जब आप सूखे मसालों को घर लेकर आती हैं, तो उससे जुड़ी सावधानी का भी आपको ध्यान रखना है। सबसे पहले आपको मसालों को सूखी और ठंडी जगह पर रखना चाहिए। साथ ही मसालों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही रखें। मसालों पर गीले हाथ या फिर गीली चम्मच को न डालें। साथ ही मसालों को कभी-भी खुला छोड़ कर न रखें। ध्यान रखें कि कांच के डिब्बे में सूखे मसाले ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रहते हैं। साथ ही अगर आप अगर सूखे मसालों का कम इस्तेमाल  कर रही हैं, तो उसे जरूर पंखें के नीचे कपड़े पर फैला कर कुछ समय के लिए रखें या फिर एक थाली में निकालकर धूप दिखा दें। इस तरह से आप मसालों को लंबे समय तक सुरक्षित करके रख पायेंगी।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle