img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

खास तरीके से गर्मी में करें दही का इस्तेमाल , जानें रेसिपी

टीम Her Circle |  April 29, 2026

गर्मी में खासतौर पर दही का इस्तेमाल बढ़ जाता है। आप इसे एक नहीं बल्कि कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। दही को केवल रायता के तौर पर या फिर छाछ के जरिए खान पान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए, बल्कि गर्मी के मौसम में दही का इस्तेमाल आप कई तरीके से अपने भोजन की थाली में कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

दही आइसक्रीम बनाने की विधि विस्तार से

गर्मी के मौसम में दही आइसक्रीम आपके दिन और शाम को खास बना सकती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दही का हंग कर्ड बनाएं। दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 3 से 4 घंटे लटका दें। इससे सारा पानी निकल जाएगा। ऐसा करने से आपकी आइसक्रीम गाढ़ी और क्रीमी बन जाती है। बारी आती है, स्मूथ पेस्ट तैयार करने की। स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए एक बड़े बाउल में हंग कर्ड लें और उसमें चीनी या फिर शहद मिलाकर अच्छे से मिलाएं। फ्लेवरिंग और मिक्सिंग के लिए आप किसी भी अपने पसंद की प्यूरी ले सकती हैं। इसमें आपको वनीला एसेंस मिलाएं। आइसक्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालकर 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। 2 घंटे बाद मिश्रण किसी फोर्क से अच्छी तरह से फेंट लें। आप ब्लेंडर में भी एक मिनट चला लें। यह स्टेप आपको 2 घंटे में दोहराना है। इसके बाद आपको अंत में 6 से 8 घंटा इसे फ्रीज में रख दें। आप इसमें कई सारे फ्लेवर भी शामिल कर सकती हैं। मैंगो दही आइसक्रीम बना सकती हैं या फिर चाकलेट, स्ट्राबेरी के साथ कॉफी फ्लेवर की भी दही आइसक्रीम तैयार कर सकती हैं। 

दही आइस क्यूब्स बनाने की विधि विस्तार से

दही आइस क्यूब्स बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए जरूरत के अनुसार एक बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंटें ताकि उसमें कोई गाठ न रहें। याद रखें कि स्मूथ दही से क्यूब्स भी स्मूथ बनेंगे। आप इस क्यूब्स में दही को अलग-अलग फ्लेवर दे सकती हैं। नमक और भूना जीरा के साथ पुदीना मिलाकर दही क्यूब्स बना सकती हैं। मीठे क्यूब्स के लिए शहद या चीनी का इस्तेमाल करें। तैयार दही को आइस क्यूब्स ट्रे में सावधानी से भरें। इसके बाद 6 से 8 घंटे के लिए इसे फ्रीजर में रख दें। इसे इस्तेमाल करने के लिए स्मूदी को ब्लेंड करें और उसमें मिला लें। गरम सब्जी में डालकर क्रीमी सब्जी बना सकती हैं। आप चेहरे पर भी इसे स्क्रब कर सकती हैं। हालांकि आइस क्यूब्स बनाने के लिए खट्टी दही का इस्तेमाल न करें।

दही डिप बनाने की विधि विस्तार से

आप गर्मी के लिए आसान तरीके से बेसिक दही डिप बना सकती हैं। सबसे पहले हंग कर्ड का इस्तेमाल करें। अगर दही पतला है, तो उसे कपड़े में एक या 2 घंटे के लिए हंग कर्ड बना लें। इससे डिप क्रीमी और थिक बन जाता है। स्मूथ बेस तैयार करने के लिए एक बाउल में दही डालकर उसे अच्छे से फेंट लें ताकि वह पूरी तरह से स्मूथ हो जाए। दही में फ्लेवर ए़ड करने के लिए लहसुन, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च के साथ आलिव आयल को अच्छी तरह से मिलाएं। इस डिप को 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। इससे फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाता है। आप मिंट दही डिप के अलावा चीजी दही डिप भी तैयार कर सकती हैं। दही में चीज और चिली फ्लेक्स मिलाएं। स्पाइसी दही डिप के लिए लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और जीरा मिलाएं। हनी-गार्लिक दही डिप के लिए शहद, लहसुन और सोया सॅाय मिलाएं। आप दही डिप के लिए ठंडा और ताजा दही इस्तेमाल करें।

दही नूडल्स बनाने की विधि विस्तार से



दही नूडल्स को तैयार करने के लिए नूडल्स को नमक वाले पानी में उबाल लें। ध्यान रखें कि नूडल्स ज्यादा चिपचिपे न हो जाएं। उबालने के बाद ठंडे पानी से धो लें और अलग रख दें। एक बाउल में दही लें और उसमें थोड़ा दूध मिलाक स्मूथ करें। इससे दही ज्यादा खट्टा नहीं लगेगा और टेक्सचर क्रीमी रहेगा। इसके बाद आपको ठंडे नूडल्स को दही में मिक्स कर देना है। ध्यान दें कि दही पूरी तरह से ठंडी होनी चाहिए, तभी आप उसमें नूडल्स को मिक्स कर सकती हैं। तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, उड़द दाल, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें। इस तड़के को दही नूडल्स पर डालें। आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी मिला सकती हैं। गाजर, खीरा, नमक, भुना जीरा मिलाकर हल्का मिक्स करें। इसे 15 से 20 मिनट फ्रिज में ठंडा करें और फिर सर्व करें। ठंडा खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़िया लगता है। दही नूडल्स को बनाने के लिए आपको यह ध्यान रखना है कि हमेशा ताजा और कम खट्टी दही लें। नूडल्स को ओवरकुक न करें। दही में थोड़ा दूध मिलाने से दही परफेक्ट रहती है। 

दही पैनकेक बनाने की विधि विस्तार से

दही पैन केक बनाने के लिए एक बाउल में दही और दूध मिलाकर अच्छे से फेंट लें और अब इसमें मैदा, चीनी,नमक डालकर एक स्मूथ बैटर बनाएं। अब इसमें बेंकिग पाउडर और बेंकिग सोडा डालें और हल्के हाथों से इसे मिक्स करें। आपको पैन केक को ज्यादा मिक्स नहीं करना है। ऐसा करने से पैन केक हार्ड हो सकता है। इस बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और हल्का-सा तेल या बटर लगाएं। इसे दोनों तरफ से सेंक लें और पैन केक को शहद, मेपल सिपल के साथ फल के साथ सर्व कर सकती हैं।

दही का ठंडा सूप बनाने की विधि विस्तार से

दही का ठंडा सूप बनानाऊी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इससे दही स्मूथ हो जाता है। अगर दही बहुत गाढ़ा है, तो थोड़ा पानी या छाछ मिलाएं। अब इसमें ठंडा पानी या फिर छाछ डालकर सूप जैसा बना लें। आपको इस बात का ध्यान रखना है, तो यह बहुत पतला भी न करें, हल्का क्रीमी टेक्सचर अच्छा लगता है। आप इसमें सब्जियां भी मिला सकती हैं। कद्दूकस किया हुआ खीरा, पुदीना, लहसुन, भुना जीरा के साथ नमक और काली मिर्च मिला सकती हैं। इस सूप को 30 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें। इससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle