img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

बच्चे अब नाश्ते से नहीं फेरेंगे आंखें, खिलाएं हेल्दी जैम

टीम Her Circle |  नवंबर 26, 2024

बच्चों के लिए हेल्दी जैम बनाना भी अपने आप में टास्क है, लेकिन अगर बिना प्रिजर्वेटिव के इन्हें घर पर बनाया जाए, तो कमाल हो सकता है, तो आइए जानें मजेदार रेसिपी। 

मैंगो जैम

अभी आम का मौसम है, तो आसानी से जैम घर में बनाया जा सकता है। 

सामग्री 

पके आम : व्यक्ति के अनुसार 

सफेद चीनी : डेढ़ कप 

पानी : तीन चौथाई कप 

केसर : 3 

बनाने की विधि 

सबसे पहले आपको आम में 4 से 5 फाक लगा लेना है या उन्हें चीरा लगा लेना है और 1 से 2 मिनट तक नरम होने तक हाई आंच पर माइक्रोवेव कर लेना है। फिर अच्छे से इसे ठंडा कर लें, फिर छिलका हटा लें और फिर एक बड़े कटोरे में आम का गूदा रखें। फिर गूदे को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर धीमी आंच पर एक बड़े सॉस पैन में चीनी और पानी को एक साथ मिला लेना है और उबाल लेना है। ध्यान रखें कि जब यह मिश्रण अच्छे से उबलने लगे, तो आंच को मध्यम कर दें। फिर इसमें आम का गूदा मिलाएं और केसर के धागे डालें और मिश्रण के गाढ़ा होने तक लगभग 5 मिनट तक उबालें। आपका मैंगो जैम तैयार है। आराम से एक हफ्ते तक फ्रिज में रख कर आप इसे खा सकती हैं और बच्चों को दे सकती हैं। आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

एप्पल जैम

एप्पल यानी कि सेब का जैम खाने में कमाल लगता है, आइए जानें इसे कैसे बनाना है।

सामग्री 

सेब :  4- 5 सेब

पानी  : आधा कप

चीनी : चार कप

छोटी इलायची : 4

नींबू का रस : दो नींबू

बनाने की विधि 

आपको सबसे पहले सेब को अच्छे से धोकर अच्छे से ड्राई करने के लिए रख दें। इसके बाद सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। फिर में सेब के टुकड़े में पानी डालिए और ढककर उबालने के लिए रख दें। फिर जब इसमें उबाल आ जाए, तो गैस को धीमी आंच पर कर दें। ध्यान दें कि सेब नरम हो जाये, फिर इसको अच्छे से मैस कर लें। मैस करने के बाद उसमें चीनी डालें। फिर अच्छे से मिला लें। फिर जैम को पकने दीजिए, फिर इसे हिलाती रहें और फिर गैस बंद कर दें। अब जबकि सेब का जैम ठंडा हो जाए, तो उसे एक कांच के जार में भर कर रख लें। फिर इन्हें बच्चों को समय-समय पर देती रहें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle