img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

कच्चे आम से बनाएं चटपटा सेहतमंद सूप, ये हैं रेसिपीज

टीम Her Circle |  मई 16, 2025

आम का मौसम आ चुका है। ऐसे में आपने आम का अचार से लेकर मैंगो लस्सी तक का आनंद जरूर लिया होगा। लेकिन इसके साथ आपको एक बार जरूर कच्चे आम से बनने वाले 5 तरह के सूप का स्वाद जरूर लेना चाहिए। कच्चा आम खाने में खट्टा-मीठा स्वाद देता है, जिससे सूप को ताजगी के साथ एक अलग तरह का फ्लेवर मिलता है। आइए जानते हैं कच्चे आम से 5 तरह के सूप की रेसिपी।

कच्चे आम का खट्टा-मीठा सूप बनाने की रेसिपी 

इसे बनाने के लिए आपको कच्चे आम को पहले उबाल लेना है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से तीन से चार आम को उबाल लें। आप आम को उबालने के बाद उसका पल्प निकाल लें। एक पैन में पल्प, पानी, गुड़, नमक, मिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर इस पूरे मिश्रण को मध्यम आंच पर उबालें। आपको इस पूरे मिश्रण को 10 मिनट पकाना है और फिर आप इसका सेवन स्वाद से कर सकती हैं। आप इस सूप में अपनी पसंद के किसी भी नमकीन को डाल सकती हैं। इस सूप में आप कॉर्न के दाने को उबाल कर मिला सकती हैं। इससे सूप और अधिक स्वाद देगा और साथ ही सेहतमंद भी होगा आपके लिए।

आम का मसालेदार सूप

आम का मसालेदार सूप भी आप बना कर इसका स्वाद चख सकती हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए एक या दो कच्चा आम उबालें और फिर उबलने के बाद आम जब ठंडा होता है, तो उसका छिलका निकाल लें। आम के पल्प को निकाल कर उसमें पानी मिला लें। इस आम के पानी में हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इसके बाद आपको एक पैन में घी गर्म करना है और उसमें सरसों, हींग और करी पत्ते को डालकर इसका तड़का तैयार करें और फिर आम के पानी में मिला लें। आप इसमें अंत में हरा धनिया मिलाएं। तैयार है, आपके लिए मसालेदार सूप।

ठंडा आम ग्रीन सूप बनाने की रेसिपी

ठंडे आम से ग्रीन सूप बनाने के लिए आप एक आम को अच्छी तरह के छिल कर उसे काट लें। इसके साथ आधा कप खीरा, आधा कप पुदीना का पत्ता, आधा कप कटा हुआ धनिया लें। इसके साथ एक हरी मिर्च, काला नमक और नींबू का रस भी लें। साथ ही ठंडा पानी या फिर बर्फ लें। आपको इन सारी सामग्री को ब्लेंडर में डालें और एक स्मूथ प्यूरी भी बनाएं। इसके बाद अगर आपको जरूरत लगें, तो थोड़ा पानी भी इसमें मिलाएं। इन सभी को छानकर बर्फ के साथ ठंडा परोसें। 

आम और नारियल सूप को बनाने की विधि

आम और नारियल को मिलाकर भी आप अपने लिए एक स्वाद से भरा सूप तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक कच्चा आम उबाल लें और साथ ही आधा कप नारियल का दूध लें। आधा चम्मच अदरक का रस भी इसके स्वाद को बढ़ाता है। इस रेसिपी को बनाने के लिए आम के गूदे के साथ नारियल का दूध मिक्स करें। इसके साथ अदरक, नमक, शहद और काली मिर्च भी मिलाएं। इन सभी को एक साथ मिला कर हल्की आंच पर 5 मिनट तक गर्म करें। ध्यान रखें कि आपको इसे उबालना नहीं है। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकती हैं।

कच्चा आम और दाल का सूप बनाने की विधि

कच्चा आम और दाल के साथ भी आप एक प्रोटीन से भरपूर सूप तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप मसूर या फिर तुअर की दाल लें। इसके साथ आधा कच्चा आम लें और उसका छिलका निकाल कर उसे टुकड़ों में काट लें। आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच जीरा, एक टेबल स्पून घी भी लें। इसे बनाने के लिए दाल को आम के टुकड़ों के साथ प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक पका लें और फिर पकने के बाद इसे अच्छी तरह से मैश करें। एक पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा और हल्दी मिलाएं। मैश किए हुए दाल में आम का मिलाएं और 5 मिनट तक उसे पकाएं। स्वादानुसार नमक डालें और इसे परोसें। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle