img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

चने की दाल से तैयार करें सेहतमंद थाली, जानें झटपट रेसिपी

टीम Her Circle |  May 27, 2026

चने की दाल सेहतमंद होती है। इसमें कोई दोराय नहीं है। लेकिन आप इसका सेवन कैसे और कितनी सीमित मात्रा में करती हैं. यह भी आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। चना दाल के साथ आप सुबह के नाश्ता के बाद दोपहर का खाना और रात का डिनर भी प्लान कर सकती हैं। यहां तक कि आपको अगर कुछ मीठा बनाना है, तो भी आप चने की दाल से कोई न कोई दिलचस्प रेसिपी जरूर बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से कि आप कैसे चना दाल से कई तरह की रेसिपी बना सकती हैं। 

चना दाल चीला बनाने की रेसिपी

चना दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पूरी रात के लिए भिगो लें और सुबह इस दाल को पीस लें। पीस हुई दाल में अनुपात के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं और अपने पसंद की सब्जी जैसे कि गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर के साथ बारीक धनिया और हरी मिर्च को भी बारीक काटते हुए पीसी हुई दाल में मिलाएं। इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर के साथ भुना जीरा पाउडर और हींग मिलाएं। इसके बाद इस बैटर को पैन में घी या फिर तेल लगाकर सेंक लें। इसे आप अपने पसंद की चटनी या भी रायता के साथ सेवन कर सकती हैं। 

लौकी चना दाल

लौकी और चना दाल गर्मी के लिए स्वाद से भरी डिश है। इसके लिए सबसे पहले चना दाल को 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें और फिर इसे गैस पर चढ़ा दें। इसके बाद चना दाल में एक उबाल आने पर हल्दी, नमक, बारीक टमाटर, करी पत्ता, बारीक हरी धनिया के साथ बारीक लौकी को काट कर मिला लें। 4 सीटी आने तक इसे पका लें और फिर दाल के ठंडा होने पर हरा मसाला तैयार करें। हरी धनिया, प्याज, सूखी धनिया, सूखा जीरा, लहसुन की 6 कलियां के साथ बारीक कटा हुआ अदरक मिलाकर बारीक पीस लें और इसके बाद पैन में राई का तेल डालकर मसाले को अच्छी तरह से भूनें। मसाला में से तेल निकलने लगे, तब बनाई हुई दाल को मिला लें और 5 मिनट तक पकाएं। आप इस दाल को चावल या फिर रोटी के साथ सेवन कर सकती हैं। 

चना दाल सूप बनाने की विधि विस्तार से

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से साफ कर लें और 2 से 4 घंटे के लिए भिगो दें। 2 से 4 घंटे भिगो देने के बाद भीगी हुई दाल को गाजर, टमाटर, हल्दी,पानी मिलाकर 4 सीटी आने तक पकाएं। दाल के ठंडे होने पर उसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें और फिर घी गर्म करके, बारीक लहसून और अदरक को भूनें। प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं और दाल में मिला दें। आप इस दाल के सूप को ऊपर से घी और बारीक धनिया काट कर सर्व कर सकती हैं।  

चना दाल टिक्की बनाने की रेसिपी 

चना दाल की टिक्की बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले दाल को कुछ देर के लिए भिगो दें और इसे ओपन पैन पर पकाएं। ध्यान दें कि दाल पूरी तरह से गलनी नहीं चाहिए। एक बड़े बाउल में पकी हुई दाल, उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, मसाले, हरा धनिया और ब्रेड क्रम्ब्स या फिर ओट्स लें और सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें। टिक्की बनाने के लिए हाथ में थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटी गोल टिक्की बनाएं। टिक्की को दोनों तरफ अच्छी तरह से सेंक लें और अपने पसंद की चटनी के साथ इसका सेवन करें। 

चना दाल मिठाई बनाने की रेसिपी विस्तार से



झटपट आप इस मिठाई को तैयार कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए दाल को अच्छी तरह से धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें। भिगी हुई दाल को उबाल लें। ध्यान दें कि दाल पतली नहीं होनी चाहिए। घी गर्म करके पीसी हुई दाल को भून लें। दाल को भूरा होने तक पकाएं, दूध और चीनी या फिर गुड़ मिलाएं। मिश्रण गाढ़ा होने तक इसे पकाना है। फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर या फिर काजू, बादाम, पिस्ता, केसर मिलाएं। तैयार मिश्रण को एक प्लेट में घी लगाकर फैला लें और एक से 2 घंटे तक ठंडा होने तक फ्रिज में रख दें। तैयार है, आपके लिए चना दाल बर्फी। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle