फल का सेवन करना आपको ऊबाऊ लग सकता है, लेकिन अगर आप फलों की टोकरी तैयार करें या फिर आपके सामने कई सारे फलों को एक साथ सजा कर रख दिया जाए, तो आप उसे खाए बिना नहीं रह पायेंगे। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने और अपने बच्चों को फ्रूट प्लेट खाने के लिए दे सकती हैं और साथ ही नए टिप्स के साथ कैसे तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
कार्टून फेस फ्रूट प्लेट कैसे बनाएं

यह बच्चों के लिए बेहद खास है। साथ ही कार्टून होने के कारण यह बच्चों को यह काफी आकर्षित करता है। इस फ्रूट को बनाने के लिए सबसे पहले केले से मुंह और चेहरा बनाएं। स्टाॅबेरी से नाक और गाल, कीवी से आंखें, अंगूर से आंख और बाल के साथ सेब से चेहरे का बेस तैयार कर सकती हैं। ब्लूबेरी से आंखों की पुपिल तैयार कर सकती हैं। इस खास प्लेट को तैयार करने के लिए एक साफ और बड़ी प्लेट लें और आपको कोशिश करनी है कि प्लेट हल्के रंग की हो ताकि फल अच्छे से दिखें। सेब के स्लाइस या केले के टुकड़े को प्लेट के बीच में रखें। कीवी के 2 गोल स्लाइस रखें और बीच में ब्लूबेरी या अंगूर रखें। इससे आंखें रियल दिखाई देंगी। नाक बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी या छोटा सेब का टुकड़ा बीच में रखें। स्माइल बनाने के लिए केले या सेब के स्लाइस को हल्का कर्व में रखें। आप अंगूर से भी स्माइल बना सकती हैं। अंगूर या फिर अनार से भी स्माइल बना सकती हैं। पुदीने के पत्तों से कान या एक्स्ट्रा डिजाइन बनाएं । आपको इस बात का ध्यान रखना है कि फल ताजे और साफ होना चाहिए। बहुत पहले से बना कर नहीं रखें। सेब और केला काला न पडें इसके लिए नींबू रस लगाएं।
एनिमल के आकार का फलों की टोकरी

यह बच्चों के साथ मेहमानों के लिए भी काफी आकर्षित होती है। इसमें आपको फल का डिजाइन भालू. खरगोश, कछुआ जैसा दिखने में बनाना है। इसे बनाने के लिए तरबूज, खरबूजा, सेब, केला, अंगूर, कीवी और संतरा लें। इसके अलावा चाकू, स्कूपर, टूथपिक के साथ बड़ी प्लेट या ट्रे लें। इसे बनाने के लिए तरबूज को आधा काट लें और अंदर का एक थोड़ा हिस्सा निकालकर खाली जगह बना लें। तरबूज के ऊपर बीच में थोड़ा हिस्सा छोड़कर दोनों तरफ से काटें और बीच का हिस्सा हैंडल जैसा दिखेगा। तरबूज, तरबूज, कीवी, सेब को छोटे टुकड़ों या बॅाल शेप में काटें। इन्हें टोकरी के अंदर भर दें। ध्यान रखें कि रंग-बिरंगे फल ज्यादा आकर्षक लगते हैं। भालू बनाने के लिए तरबूज का बेस लें, सेब और संतरे के स्लाइस से कान, अंगूर से आंखें, स्टॅाब्रेरी से नाक तैयार करें। बर्ड बनाने के लिए संतरे के टुकड़े से चोंच, अंगूर से आंखें, सेब और कीवी के स्लाइस से पंख तैयार करें। टोकरी के सजावट के लिए पुदीने के पत्ते लें और रंगों का बैलेंस रखें। ध्यान रखें कि टूथपिक को बच्चों से दूर रखें।
रेनबो फ्रूट प्लेट कैसे तैयार करें

रेनबो फ्रूट प्लेट तैयार करने के लिए लाल रंग के लिए स्ट्रॉबेरी, तरबूज और सेब लें। नारंगी रंग के लिए संतरा और पपीता, केला और अनानास से आपको पीला रंग मिलेगा। कीवी और अंगूर से हरा, नीला और बैंगनी रंग के लिए ब्लूबेरी और काले अंगूर को लें। ध्यान रखें कि जितने ज्यादा रंग होंगे, प्लेट इतनी सुंदर दिखाई देगी। सभी फलों को छोटे और समान आकार में काटें। कुछ को स्लाइस, कुछ को क्यूब्स या बॅाल शेप में रखें। प्लेट पर आधे गोल और शेप में फल सजाएं। सबसे ऊपर लाल रंग रखें। उसके नीचे नारंगी, फिर पीला, हरा और अंत में नीले रंग का फल रखें। यह आपको बिल्कुल इंद्रधनुष जैसा दिखेगा। आप बादल बनाने के लिए दही या फिर नारियल के बुरादे से बादल जैसा लुक बना सकती हैं। गार्निशिंग के लिए ऊपर से थोड़ा शहद डाल सकती हैं। ध्यान रखें कि प्लेट सर्व करने से थोड़ी देर पहले ही तैयार करें।
फ्रूट आइसक्रीम बनाने की विधि

फ्रूट आइसक्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें और 5 से 6 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में रखें। इससे आइसक्रीम क्रीमी बेस बनेगा। इसके बाद फ्रिज में रखे हुए केले को मिक्सी में डालें। साथ में अपने पसंद का फल मिलाएं, जैसे आम या स्ट्राॅबेरी। इसके बाद थोड़ा सा दूध या दही डालकर इसे ब्लेंड करें। आपको जब तक स्मूथ और क्रीमी टेक्सचर न मिल जाए, तब तक इसे ब्लेंड कर सकती हैं। फ्लेवर को एड करने के लिए शहद या फिर खजूर डाल सकती हैं। तैयार मिश्रण को कंटेनर में डालें और 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। इस तरह से आप फ्रूट आइसक्रीम तैयार कर लेती हैं।
फ्रूट प्लेट के लिए चॉकलेट डिप कैसे तैयार करें

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिछलाएं। पिघली हुई चॉकलेट में थोड़ा दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इससे डिप स्मूथ और क्रीमी बनेगा। आप इसमें शाइन लाने के लिए मक्खन भी मिला सकती हैं। सेहतमंद चॉकलेट डिप बनाने के लिए कोको पाउडर, शहद के साथ दूध और दही को मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और स्मूथ पेस्ट बनने तक मिलाएं। आप चॉकलेट के साथ केला मिलाकर या फिर दही मिलाकर भी डिप तैयार कर सकती हैं।
फ्रूट सैंडविच बनाने की विधि विस्तार से
फ्रूट सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस और 2 चम्मच मक्खन लें। फिलिंग के लिए केला, स्ट्रॉबेरी, सेब और कीवी लें। ब्रेड के किनारे काट लें और हर स्लाइस पर हल्का मक्खन लगाएं। ताजा क्रीम लें इसमें शहद या चीनी के साथ वनीला एसेंस डालें। ब्रेड स्लाइस पर क्रीम की परत लगाएं और ऊपर से फल की लेयर लगाएं फिर थोड़ा क्रीम लगाएं। ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें और हल्के हाथ से दबाएं। आप क्रीम के साथ चॉकलेट स्प्रेड भी मिला सकती हैं। इससे आप चॉकलेट से बना हुआ फल का सैंडविच तैयार कर सकती हैं।