img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

ब्रेड पर लगाने के लिए तैयार करें 5 तरह के सेहतमंद स्प्रेड

टीम Her Circle |  जुलाई 03, 2025

ब्रेड स्प्रेड एक तरह से आपके सुबह के नाश्ते या फिर पूरे दिन की छोटी-छोटी भूख को सेहतमंद बनाने का एक आसान जरिया है। दिलचस्प है कि आप बिना अधिक समय गवाते हुए आसानी से खुद के लिए एक नहीं बल्कि 5 तरह के स्प्रेड तैयार कर सकती हैं। इन सभी स्प्रेड को बनाना बेहद आसान है। आप को इसे बनाने के लिए गैस भी चालू करने की जरूरत नहीं है। आइए विस्तार से जानते हैं, इन सभी स्प्रेड की रेसिपी के बारे में।

एवोकाडो स्प्रेड बनाने की रेसिपी विस्तार से

एवोकाडो को बीच से काटें, गुठली निकालें और चम्मच से उसका गूदा निकाल लें। एक बाउल में एवोकाडो का गूदा डालकर अच्छी तरह मसल लें जब तक वह स्मूद और क्रीमी न हो जाए (आप चाहें तो हल्का चंकी भी रख सकते हैं) नींबू का रस मिलाकर फौरन मिक्स करें। इससे स्वाद बढ़ता है और एवोकाडो काला नहीं पड़ता। अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरा धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा जैतून का तेल डालें, इससे स्मूदनेस और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं। आप इसका सेवन तुरंत ताजा करें। अगर स्टोर करना पड़े तो ऊपर नींबू का रस डालकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें। 6–8 घंटे तक फ्रेश रह सकता है।

हंग कर्ड गार्लिक स्प्रेड

यह एक तरह से एक सेहतमंद स्प्रेड माना जाता है। जिसे आप ब्रेड, क्रैकर्स या रैप्स पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको दही तैयार करना होगा। दही को एक सूती कपड़े में बांधकर 4-5 घंटे या रातभर लटका दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। इस तरीके से आप गाढ़ा मलाईदार हंग कर्ड तैयार होगा।यदि आप थोड़ा सौम्य स्वाद चाहते हैं तो लहसुन को 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल में हल्का भून लें जब तक वो सुनहरा हो जाए। मिक्स करने के लिए एक बाउल में हंग कर्ड लें। उसमें भुना या कच्चा लहसुन, आलिव आयल,नमक,काली मिर्च और नींबू का रस डालें। इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इससे आपको स्प्रेड के लिए क्रीमी टेक्सचर मिलता है। ऊपर से धनिया भी बारीक काट लें। ब्रेड, टोस्ट, पिटा, सैंडविच या फ्रेश वेजिटेबल स्टिक्स के साथ सर्व करें। इसके अलावा आप दही के साथ मिलाने के लिए भी खास चीजें तैयार कर सकती हैं। आप इसके लिए बारीक ककड़ी, गाजर और शिमला मिर्च के साथ टमाटर और प्याज को बारीक काट लें और फिर इसे दही में मिलाने के साथ काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर भी मिलाएं। इसी के साथ आपके लिए ब्रेड पर लगाने के लिए स्प्रेड बन जाएगा। रेफ्रिजरेटर में 2-3 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

हंग कर्ड के साथ टमाटर स्प्रेड

इसे बनाना भी बेहद आसन है। इसके लिए आपको एक कप में हंग कर्ड रखना है। हंग कर्ड बनाने के लिए आपको दही को सूती कपड़े में कुछ घंटों के लिए लटकाना होगा। इसके बाद आप देखेंगे कि दही का सारा पानी बाहर निकल गया है और आपके लिए हंग कर्ड तैयार हो गया है। इसके साथ आपको 2 टमाटर लेना है और उसका बीज निकालकर उसे बारीक काट लें। एक टी स्पून लहसुन पिसा हुआ साथ ही मिक्स हब्स और ओरिगैनो के साथ नमक स्वादानुसार मिलाएं। आपको इन सारी सामग्री को एक साथ दही में मिलाना है, इससे यह होगा कि एक खास तरह का क्रीमी टेक्सचर आ जाएगा। आपको फिर इसे अच्छी तरह से मिलाकर ब्रेड पर लगाना है। उल्लेखनीय है कि इससे शरीर को प्रोटीन मिलता है और यह प्रोबायोटिक से भरपूर होता है।

पीनट बटर के साथ केला स्प्रेड

अगर आपको पीनट बटर पसंद है, तो आप इसके साथ भी स्प्रेड तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको केवल चुनिंदा चीजें चाहिए और आपके लिए स्प्रेड बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पीनट बटर खरीद कर लेकर आएं। बाजार में आपको अच्छे ब्रैंड का पीनट बटर तैयार मिलेगा। इसके साथ आपको एक पका हुआ केला भी लेना है और साथ ही दालचीनी भी लें। इसके बाद आपको केले को अच्छी तरह से मैश करना है और फिर उसके साथ पीनट बटर और दालचीनी भी एक साथ मिलाएं। इसे आपको एक झटपट एनर्जी स्प्रेड की तरह तैयार करना है। ध्यान दें कि इस तरह से अगर आप पीनट बटर और केले को एक साथ मिलाकर स्प्रेड तैयार करती हैं, तो इससे आपकी यह प्रोटीन, पोटैशियम और नेचुरल एनर्जी का एक अच्छा माध्यम है। 

कैरेट एंड हम्मस स्प्रेड

हम्मस यानी कि कि काबुली चना और तिल को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है। इसे ही हम्मस कहते हैं। हम्मस बनाने के लिए सबसे पहले ूउबला हुआ काबुली चना लें। चने पर से स्किन हटा दें। आप इसके बाद मिक्सर जार में उबला हुआ काबुली चना, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा के साथ सफेद तिल, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक , काली मिर्च , गाढा दही मिलाकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। आपके लिए क्रीमी हम्मस बनकर तैयार हो जाएगा। इस हम्मस के साथ कद्दूकस गाजर, नींबू का रस मिलाएं। आप इस क्रीमी स्प्रेड में थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर इसे किसी भी तरह के ब्रेड पर लगा सकती हैं। हम्मस स्प्रेड को फाइबर, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। 

ककड़ी-गाजर पनीर काजू स्प्रेड

इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप इसका सेवन नाश्ते के तौर पर कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना है। झटपट तरीके से यह 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ककड़ी और गाजर को बारीक घिस लें या फिर पतले लंबे स्लाइस बना लें। काजू को आधे घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद पनीर और काजू को एख साथ पीस लें और इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। पनीर और काजू के बनाए हुए पेस्ट में घिसा हुआ ककड़ी और गाजर मिलाएं। इसके साथ चिली फ्लेक्स और काली मिर्च का पाउडर, स्वादानुसार नमक मिलाएं। आप अपने पसंद की ब्रेड के ऊपर इस क्रीमी स्प्रेड को लगाएं। इस तरह से आप अपने लिए तैयार कर लेंगे एक सेहतमंद पनीर काजू से भरा प्रोटीन युक्त स्प्रेड।

ब्रेड स्प्रेड बनाते वक्त न करें यह गलतियां

अक्सर ब्रेड स्प्रेड बनाते समय कुछ गलतियां हो जाती है। इसे आपको ध्यान में रखना है। सबसे पहले अधिक नमक या बहुत अधिक तीखे मसाले न डालें। इससे स्प्रेड का स्वाद बिगड़ सकता है। सबसे पहले स्वादानुसार मसाले डालें। पहले कम मात्रा में डालकर इसे टेस्ट करें और फिर जरूरत लगने पर और अधिक मसाले डालें। हमेशा हंग कर्ड का इस्तेमाल करें। इससे स्प्रेड अधिक गीला नहीं रहता है और बहता नहीं है। तेल और बटर का इस्तेमाल भी जरूरत के हिसाब से करनी चाहिए। कच्चे लहसुन का भी अधिक उपयोग नहीं करना है। बहुत ज्यादा कच्चा लहसुन स्प्रेड को कड़वा कर सकता है।  पुराने हर्ब्स, सब्जियां या दही का इस्तेमाल स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके लिए हमेशा ताजा सब्जी और दही का इस्तेमाल करें। दही और स्प्रेड को कभी-भी ओवर मिक्स न करें।

                                                                                            

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle