img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

मां के नुस्ख़े से रसोई घर की महक बनेगी सदाबहार, जानें 5 जरूरी टिप्स

टीम Her Circle |  May 08, 2026

मां के नुस्ख़े से रसोई घर की महक बनेगी सदाबहार, जानें 5 जरूरी टिप्समां के देसी नुस्ख़े के खजाने पर अधिकार सबसे पहले उसकी बेटी का होता है। एक मां अपने मां से बचपन से ही कई सारे ऐसे काम की चीजें सीखती हैं, जो कि समय-समय पर उसके काम आता है। खासतौर पर खान-पान के मामले में। आज हम आपको ऐसे की कुछ मां के टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे एक मां अपने खान-पान में शामिल करके रसोई के काम को और भी सरल बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

रसोई की बदबू हटाने के लिए

कई बार ऐसा होता है कि रसोई में अजीब तरह की या फिर तेल और मसाले की बदबू आने लगती है। यह अजीब सी गंध पूरे रसोई में फैलने लगती है। ऐसे में आप मां की इस टिप्स को अपना सकते हैं। एक पतीले में नींबू पानी लेकर कटे हुए नींबू के टुकड़े, दालचीनी और लौंग डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें और इसकी भाप से रसोई की बदबू हटाकर ताजी खूशुबी फैल जाती है और आप इस पानी से अपने रसोई घर की सफाई भी कर सकती हैं।

गैस की जाली की सफाई 

कई बार ऐसा होता है कि हम रसोई की सफाई कर लेते हैं, लेकिन गैस चूल्हे की सफाई को अनदेखा कर देते हैं। खास गैस की जाली को। आपको गैस की जाली को साफ करने के लिए जाली को गर्म पानी, बेकिंग सोडा और डिजर्जेंट में भिगो दें और कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें इससे यह होगा कि जमी हुई चिकनाई बिना किसी मेहनत के पानी में ऊपर आ जाएगी और फिर आप अपने गैस की जाली को साफ पानी से धोकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

मसालों को हवा और कीड़ों से बचाने का उपाय



मसालों को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें। इससे आपके मसाले हमेशा ताजा रहते हैं और इसके साथ ही आप अपने मसाले के डिब्बों में कुछ ऐसी चीजें रख सकती हैं, जिससे मसाले ताजा रहते हैं। गर्म मसाला या फिर किसी भी तरह के सूखे मसाले के डिब्बे में चावल के 5 से 10 दाने मिला दें, इससे आपके मसाले खराब नहीं होते हैं और उनमें जाली नहीं पड़ती है। आप कॅाफी पाउडर के साथ भी ऐसा कर सकती हैं। साथ ही आप मसाले के डिब्बे में लौंग भी रख सकती हैं, इससे मसालों की खुशबू बरकरार रहती है।

 रसोई घर की डीप सफाई

आप यह भी कर सकती हैं कि सप्ताह में 2 बार या फिर हर दिन आप रसोई की डीप सफाई करें. इससे आपकी रसोई हर दिन साफ दिखाई देगी। रसोई को साफ करने के लिए नींबू वाला पानी बनाएं और इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसका इस्तेमाल करते हुए आपके रसोई घर में कभी-भी चिकनाई नहीं बैठती हैं और रसोई घर में महक भी बरकरार रहती है। आप इन मां के टिप्स को फॅालो करते हुए अपने रसोई को पहले से अधिक साफ बना सकती हैं। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle