सैंडविच खाना हर किसी को पसंद है। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई सैंडविच को जरूर खाना पसंद करता है। सैंडविच एक ऐसा व्यंजन है, जो कि स्वाद के साथ सेहतमंद भी होता है। क्या आप जानती हैं कि आप न केवल ककड़ी और टमाटर के साथ सैंडविच बना सकती हैं, बल्कि फलों के जरिए भी एक खास तरह का सैंडविच तैयार कर सकती हैं। फलों से बना सैंडविच न केवल स्वादिष्ट होता है,सेप और बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी होता है क्योंकि फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अगर आप एक सेहतमंद ब्रेकफास्ट या फिर पार्टी के लिए खास तरह का सैंडविच बनाना चाहती हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं विस्तार से।
सेब-पीनट बटर सैंडविच बनाने की रेसिपी विस्तार से

इसे बनाने के लिए होल व्हीट ब्रेड के साथ एक सेब को पतला स्लाइस में काट लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर पीनट बटर अच्छी तरह से फैला लें। उस पर सेब की पतली स्लाइस रखें और फिर ऊपर से थोड़ा दालचीनी का पाउडर भी छिड़कें। इसके बाद दूसरे ब्रेड स्लाइस से ढक दें और हल्का दबा दें या फिर आप इसे ग्रिलर मशीन पर हल्का सा सेंक भी सकती हैं। ध्यान दें कि सेब फाइबर से भरपूर होता है और पीनट बटर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह सेंडविच एनर्जी से भरपूर होता है। यह बच्चों के लिए भी एक हेल्दी स्नैक है।
केला शहद सैंडविच बनाने की विधि विस्तार से

केले से भी सेहतमंद सैंडविच बनाना सबसे आसान है। इसे बनाने के लिए आपको अपनी पसंद की ब्रेड लें। सेहत के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड या फिर होल व्हीट ब्रेड भी ले सकती हैं। इसके साथ एक पका हुआ केला स्लाइस में कटा हुआ लें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के एक स्लाइस पर शहद फैलाएं। साथ ही उस पर केले के स्लाइस को अच्छी तरह से सजा दें। ऊपर से थोड़ा चिया सीड्स छिड़क सकते हैं। दूसरा ब्रेड स्लाइस रखें और चाहें तो टोस्ट कर लें। ध्यान दें कि केला पोटेशियम से भरपूर होता है और शहद एक नेचुरल स्वीटनर है। यह सैंडविच एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है, खासकर व्यायाम या खेल के बाद।
मिक्स फलों के साथ दही वाला सैंडविच

इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंद के फलों का सेवन कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि आधा केला, आधा सेब, एक छोटा आम बारीक काट कर रख लें। इसके बाद कटे हुए फलों में दही, शहद और इलायची पाउडर मिलाएं। इस सारे मिश्रण को ब्रेड की स्लाइड के ऊपर रख लें और फिर दूसरे स्लाइस को ऊपर रखें और हल्के से उसे दबा लें। इसके बाद आप इसे अपने पसंद के आकार में त्रिकोण या फिर चौकोर आकार में काट सकती हैं। यह सैंडविच बच्चों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, खासकर जब वे फल खाने से कतराते हैं। दही से प्रोबायोटिक्स मिलते हैं और फलों से जरूरी पोषक तत्व।
पाइनएप्पल चीज़ सैंडविच बनाने की रेसिपी विस्तार से

पाइनएप्पल भी खाने में स्वाद से भरपूर लगता है। इसे बनाने के लिए अपनी पसंद का सफेद, ब्राउन या फिर मल्टीग्रेन ब्रेड लें। इसके बाद ब्रेड पर मेयोनीज फैलाएं और उस पर अनानास के टुकड़े भी रखें और ऊपर से चीज़ डालें इसके बाद दूसरा स्लाइस इसके ऊपर रखकर टोस्ट कर लें या फिर ग्रिल करें। यह सैंडविच मीठे और नमकीन स्वाद का बढ़िया मिश्रण है। अनानास में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, वहीं चीज़ प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है।
स्ट्रॉबेरी क्रीम सैंडविच बनाने की रेसिपी विस्तार से

इस स्लाद भरे सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले कटी हुई स्ट्रॉबेरी को क्रीम और पाउडर शुगर में मिलाएं। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर इस मिश्रण को फैलाएं और फिर दूसरा स्लाइस रखें और फिर थोड़ा-सा दबा दें और फ्रिज में ठंडा करते इसे सर्व करें। आप ध्यान रखें कि इस सैंडविच को बनाने के लिए हमेशा फ्रेश क्रीम का ही इस्तेमाल करें। यह सैंडविच हमेशा बच्चों को बहुत पसंद आता है। साथ ही गर्मी में इसे सबसे अधिक पसंद किया जाता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी होता है और क्रीम इसे डेजर्ट जैसा बना देती है। इसलिए फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल करना सबसे जरूरी है।
फलों से सैंडविच बनाने से पहले जरूरी बातें न करें गलतियां

फलों से सैंडविच बनाना आपको बेहद आसान लगता है। देखा जाए, तो इसे बनाना आसान भी है. लेकिन कुछ गलतियां आपके स्वाद को बेकार कर सकती हैं। आपको सबसे पहले यह ध्यान देना है कि सबसे अधिक पके हुए या बहुत ज्यादा फल जैसे पके हुए आम या तरबूज को सीधे ब्रेड पर रखने से ब्रेड गीली हो जाएगी। ध्यान रखें कि ऐसे फलों का पानी पहले से निकाले और ब्रेड पर पहले पीनट बटर या फिर क्रीम चीज को फैलाकर एक लेयर बना दें ताकि ब्रेड गीली न हो। दूसरी तरफ ब्रेड का सही चुनाव करें। पतली या बहुत सॉफ्ट ब्रेड का इस्तेमाल करने से सैंडविच टूट सकता है। इसलिए जरूरी है कि हल्की टोस्ट की हुई ब्रेड का उपयोग करें। हमेशा आपको यह ध्यान रखना है कि फलों का बड़ा टुकड़ा इस्तेमाल न करें।
ध्यान रखें जरूरी बातें

बड़े फल के टुकड़े सैंडविच को खाने में असुविधाजनक बना देते हैं। इसलिए जरूरी है कि फलों को बारीक स्लाइस या फिर छोटे टुकड़े में कांटे। इससे फल ब्रेड पर अच्छी तरह से फिट हो जाएं। फलों से बनने वाले सैंडविच को ज्यादा मीठा न बनाएं। शहद, जैम, पीनट बटर और मीठे फल सब एक साथ डालने से सैंडविच जरूरत से ज्यादा मीठा हो सकता है। फल का स्वाद मीठा होता है, इसलिए शहद या जैम को सीमित मात्रा में डालें। मीठे फलों को साथ हल्की खटास या क्रीमीपन जैसे दही, चीज या थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। यह भी जरूरी है कि फल सैंडविच ताजा ही बनाएं और जल्द ही खाएं। बिना धोए फल का इस्तेमाल न करें। फल अच्छी तरह से धोकर सुखाकर काटें। हमेशा सीमित और संतुलित मात्रा में फल, स्प्रेड और टॅपिंग डालें। हमेशा मौसमी फलों का उपयोग करें।
चुनिंदा फलों का उपयोग सैंडविच बनाने के लिए नहीं करना चाहिए
यह भी जरूरी है कि सैंडविच बनाने के लिए आप केवल चुनिंदा फलों का ही इस्तेमाल करें। तरबूज का इस्तेमाल सैंडविच बनाने के लिए नहीं करें। इसमें बहुत अधिक पानी होता है। सैंडविच टूट सकता है। पपीते का भी उपयोग न करें। पपीते की खुशबू और बनावट कई बार ब्रेड या अन्य सामग्री से मेल नहीं खाती। मस्क मेलन भी पानी से भरपूर होता है। इससे भी सैंडविच अच्छा नहीं बनेगा। ठीक इसी तरह लीची में भी बहुत अधिक पानी होता है, जो इसका स्वाद बिगाड़ देता है। जामुन का उपयोग भी सैंडविच का स्वाद और रंग बिगाड़ सकता है। यह भी जान लें कि अनार का उपयोग भी सैंडविच बनाने के लिए न करें। अनार के दाने सैंडविच में चबाने में मुश्किल देते हैं और ब्रेड को गीला कर देते हैं।