img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

रागी और मिलेट्स कुरमुरा से बनाएं स्वाद से भरी झटपट रेसिपी

टीम Her Circle |  July 01, 2026

मिलेट्स अपनी खूबी तो लेकर कुरमुरे में भी आ गया है। रागी, ज्वार के कुरमुरा के साथ कई तरह की डिश बनाई जा सकती है। खासकर बच्चों के लिए जो कि स्वाद और सेहत से भरपूर रहती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं, ऐसी 5 रेसिपी के बारे में। इस रेसिपी को आप अपने बच्चों के स्नैक्स रेसिपी में भी शामिल कर सकती हैं।

रागी-मिलेट्स कुरमुरा भेल रेसिपी

इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको रागी और मिलेट्स के कुरमुरा को एक साथ मिला लेना है। आप अपने परिवार के हिसाब से या फिर खुद के खाने के लिए बना रही हैं, तो उस हिसाब से एक कटोरी मिलेट्स और रागी कुरमुरा ले सकती हैं। इसके साथ आपको बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, गाजर घिस कर मिलाएं। बड़ा चम्मच भुना हुआ चना, मूंगफली , तीखी दाल को मिलाएं। इमली पुदीना, हरी मिर्ट और लहसुन की बारीक चटनी मिक्स करें और इसे भेल में मिलाएं। आप इस भेल के स्वाद को बढ़ाने के लिए दही भी मिला सकती हैं। इस तरह आप झटपट मिलेट्स का भेल तैयार कर सकती हैं।

रागी- मिलेट्स चिवड़ा

इस खास तरह के चिवड़ा को मिलाने के लिए सबसे पहले तेल गर्म करें और साथ ही राई , करी पत्ता, मूंगफली, चना दाल और काजू को भूनें। इसके साथ लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, जरा-सी हल्दी और एक छोटा चम्मच चाट मसाला मिलाएं। इसमें आपको कुरमुरा मिलाकर 5 मिनट तक चलाते रहें। इसे ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखें।

गुड़ कुरमुरा लड्डू

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कुरमुरा को भून लें और इसमें मिलाने के लिए गुड़ की एक तार की चाशनी बनाएं और अपनी आवश्यकता के अनुसार आधा कप कटे हुए बादाम और काजू को मिलाएं और साथ ही एक छोटा चम्मच इलायची मिलाएं। आपको यह ध्यान रखना है कि गर्म रहते हुए ही इसका लड्डू बनाकर रखना है। 

मसाला कुरमुरा बनाने की विधि विस्तार से

मसाला कुरमुरा बनाने के लिए सबसे पहले अपने पसंद के कुरमुरे को हल्का गर्म कर लें औरकर इसमें घी भी मिलाएं। इसमें आपको छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चम्मच अमचूर के साथ स्वादानुसार नमक भी मिलाएं। आप इस कुरमुरा को चाय के साथ परोस सकती हैं। यह स्वाद और सेहत से भरपूर है। 

रागी- मिलेट्स कुरमुरा नमकीन मिक्स

रागी- मिलेट्स और कुरमुरा नमकीन बनाने के लिए 4 कप कुरमुरा के साथ बड़ा चम्मच घी और एक छोटा चम्मच मसाला के साथ जीरा पाउडर, छोटा अमचूर पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक भी मिलाएं। आप इसमें मूंगफली, काजू और भुना हुआ चना भी मिक्स करें। इन सभी को एक साथ मिलाकर आप नमकीन मिक्स भी तैयार कर सकती हैं। 

बोनस टिप्स 

आप अपनी रेसिपी को दिलचस्प बनाने के लिए पुदीना मसाला, टमाटर टैंगी, पनीर टिक्का पेरी-पेरी मसाला भी मिलाकर कुरमुरा की स्नैक्स की रेसिपी को स्वाद से भरपूर बना सकती हैं। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle