img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / खानपान / रेसिपी

घर पर बनाएं 6 तरह के कैल्शियम रिच लड्डू, जानें रेसिपी

टीम Her Circle |  February 05, 2026

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद अहम है और इसका सेवन हमारी जीवनशैली को सही तरीके से आगे बढ़ाने में भी सहायता करता है। बहुत जरूरी है कि आप अपने हर दिन के आहार में कैल्शियम को शामिल करें। अगर आपके पास हर दिन कैल्शियम रिच फूड बनाने का समय नहीं होता है, तो आप अपने परिवार के लिए कैल्शियम रिच लड्डू बना कर स्टोर कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

सफेद तिल और गुड़ लड्डू रेसिपी विस्तार से

आप सफेद तिल और गुड़ को मिलाकर खुद के लिए लड्डू तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इस कैल्शियम से भरे हुए लड्डू को बनाने के लिए आपको सबसे पहले पैन में तिल को भूनना है और फिर धीमी आंच पर इसे गर्म करना है। फिर आपको उसमें सफेद तिल मिलाना है और लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भून देना है। जब आपको ऐसा लगता है कि तिल में से खुशबू आ रही है, तो गैस बंद कर दें और तिल को एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर दें। तिल के ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर इसे पीस लें। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि तिल को दरदरा पीस लें। दूसरी तरफ आपको गुड़ को पिघलाना है। एक पैन में घी गर्म करें और गुड़ को चाशनी बनने तक अच्छी तरह से पकाएं। ध्यान रखें कि गुड़ को आपको अधिक पकाना नहीं है। पिघले हुए गुड़ में पिसा हुआ तिल, इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को लड्डू का आकार दें और तैयार करें अपने लिए खास तिल का लड्डू। 

रागी लड्डू विस्तार से

रागी लड्डू कैल्शियम से रिच होता है। आप घर के बड़े से लेकर बच्चों तक हर किसी के लिए यह खास लड्डू बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले रागी आटा भूनना है। धीमी आंच पर 10 मिनट कर आटे को भूनना है। थोड़ा रागी का रंग गहरा हो जाने पर और खुशबू आने पर गैस बंद कर दें। गुड़ तैयार करने के लिए गुड़ को घी में मिलाकर पकाएं। आपको बस ध्यान रखना है कि गुड़ केवल पिघला हुआ होना चाहिए। भुने हुए रागी के आटे को गुड़ में मिलाएं। इसमें घी, इलायची पाउडर, मेवा और नारियल का बुरादा मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। फिर अंत में घी की सहायता से आपको लड्डू बनाना है। आप इस रागी के लड्डू में शक्कर की जगह खजूर भी मिला सकती हैं। 

बादाम,अखरोट लड्डू की रेसिपी विस्तार से

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को 6 से 8 घंटे के लिए रातभर पानी में भिगो दें। सुबह छिलका निकालकर बादाम को सूखा लें। इसके बाद पैन में बादाम , अखरोट, को अच्छी तरह भून लें। इसके बाद आपको बादाम और अखरोट को दरदरा पीस लेना है। खजूर और इलायची पाउडर के साथ किशमिश भी मिलाएं। फिर से आपको पीसना है, जब तक मिश्रण चिपचिपा न हो जाए। अगर आपको मिश्रण सूखा लग रहा है, तो घी भी मिलाना है। हाथ में घी लगाकर लड्डू को आकार दें। आप इसमें काजू और पिस्ता भी मिला सकती है। 

सोया चंक्स लड्डू बनाने की विधि विस्तार से



सोया चंक्स लड्डू कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप सोया चंक्स के साथ पिघला हुआ या फिर कद्दूकस किया हुआ गुड़ लें। इसके साथ आपको 2 से 3 चम्मच घी मिलना है। काजू और बादाम को भी मिलाएं। नारियल बुरादा भी मिक्स करें। इसे बनाने के लिए सोया चंक्स को एक पैन में उबाल लें। 5 मिनट उबालने के बाद सोया चंक्स को ठंडा करके अच्छी तरह निचोड़ कर पूरा पानी निकाल दें। निचोड़े हुए सोया चंक्स को सूखा भूनें। आपको इस चंक्स की पूरी नमी को खत्म करना है। भुने हुए सोया चंक्स को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बनाना है और सारी सामग्री को भी मिलाना है। फिर इस मिश्रण में घी की सहायता से लड्डू बनाएं। ध्यान रखें कि सोया के लड्डू बनाने के लिए आपको इसका पानी पूरी तरह से निकालना होगा। आप गुड़ की जगह पर खजूर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

खसखस लड्डू बनाने की विधि विस्तार से

खसखस कैल्शियम से भरपूर होता है और सर्दियों में यह आपके शरीर को भरपूर ताकत भी देता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खसखस को पहले साफ करके 4 से 5 घंटे के लिए रात भर भिगो दें।  इसके बाद छलनी में डालकर इसका पानी निकाल दें। भीगी हुई खसखस को मिक्सर में डालें। थोड़ा पानी या दूध डालकर इसका महीन पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट जितना स्मूद होगा, आपका लड्डू उतना ही नरम बनेगा। इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और खसखस का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए इसे पकाना है। जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए और घी छोड़ने लगे, तो गैस को बंद कर दें। अब इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह से इसे मिलाएं। आपको फिर काजू, बादाम मिलाएं। जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाता है, तो घी लगाकर लड्डू बना लें। आप गुड़ की जगह पर मिश्री का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लड्डू कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। नींद लाने में और तनाव को कम करने में भी मदद करता है। थकान को भी दूर करता है। 

अलसी और तिल लड्डू विस्तार से

  ये लड्डू कैल्शियम, ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर होते हैं—हड्डियों, पाचन और दिल तीनों के लिए फायदेमंद माना गया है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में अलसी को धीमी आंच पर गर्म करना है। अलसी को लगातार चलाते हुए भूनें। जब अलसी चटकने लगे, तो गैस को बंद कर दें। फिर आपको तिल को भूनना है। तिल को धीमी आंच पर चटकने तक भून लेना है। इसके बाद अलसी और तिल को अलग-अलग पीस लें। इसके बाद पैन में गुड़ को धीमी आंच पर पिघला लें और फिर पीसी हुई अलसी और तिल को इसमें मिलाना है और आप इलायची पाउडर और बादाम भी मिला सकती हैं। इसके बाद ठंडा होने पर घी की सहायता से इसका लड्डू तैयार कर देना है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में रोज एक लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए। 





शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle